Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरपान मसाला की किल्लत या साजिश?कालाबाजारी से उपभोक्ता परेशान, बाजार में मची...

पान मसाला की किल्लत या साजिश?कालाबाजारी से उपभोक्ता परेशान, बाजार में मची खलबली

Published on

फतेहपुर। जनपद के मुख्यालय समेत आसपास के कस्बों में इन दिनों गुटखा और पान मसाला को लेकर अजीब स्थिति बनी हुई है। बाजार में कथित तौर पर कृत्रिम किल्लत की चर्चा जोरों पर है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि उपलब्ध पाउच प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर बेचे जा रहे हैं, जिससे शौकीनों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकानदार मनमाने दाम वसूल रहे हैं। पाउच पर अंकित मूल्य कुछ और है, जबकि ग्राहकों से 2 से 5 रुपये तक अधिक लिए जा रहे हैं। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि विरोध करने पर दुकानदार “सप्लाई कम आने” का हवाला देकर सामान देने से इनकार कर देते हैं या फिर सीमित स्टॉक की बात कहकर अधिक कीमत वसूलते हैं।

कस्बाई इलाकों में यह भी चर्चा है कि यह केवल सप्लाई की समस्या नहीं, बल्कि कालाबाजारी का संगठित खेल हो सकता है। आरोप है कि थोक स्तर पर माल रोककर बाजार में कमी का माहौल बनाया जा रहा है, ताकि खुदरा स्तर पर ऊंचे दाम वसूले जा सकें। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि जिम्मेदार विभागीय अधिकारी स्थिति से अवगत होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। यदि समय रहते औचक निरीक्षण और सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो यह मनमानी और बढ़ सकती है।

लोगों ने मांग की है कि बाजार में छापेमारी कर प्रिंट रेट से अधिक मूल्य वसूलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके और कालाबाजारी पर रोक लग सके।

👁 19.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

शिक्षा मित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग, संगठन ने BSA को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन (जनपद फतेहपुर) ने शिक्षा मित्रों की विभिन्न...

पुलिस अफसर बनकर लोगों को डराते थे आरोपी, फर्जी सिम के जरिए करते थे साइबर ठगी, 17 सिम कार्ड और मोबाइल बरामद।

फतेहपुर: फतेहपुर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक...

फतेहपुर: अन्नपूर्णा भवन निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध, बिंदकी तहसील का किसानों ने किया घेराव

फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव में प्रस्तावित अन्नपूर्णा भवन के निर्माण...

भाजपा युवा नेता अजय सिंह रिंकू लोहड़ी की पहल, 300 बुजुर्गों व दिव्यांगों का हुआ पंजीकरण

फतेहपुर की सदर विधानसभा 240 के अंतर्गत ग्राम सभा गौरा कला में भारतीय जनता...

More like this