फतेहपुर- पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक इ स टावर एज कोचिंग सेंटर में सूबेदार मेजर बीबी तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।सर्वप्रथम 2025 में जिन पति पत्नियों ने एक साथ करवा चौथ का व्रत किया था उनको करवा चौथ का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिनमें सरोज शर्मा सतीश शर्मा ,सुनीता देवी हीरालाल , सुमन सिंह मौर्य यशवंत सिंह ,रानी गुप्ता रमेश गुप्ता , प्रीति द्विवेदी गिरीश त्रिवेदी ,प्रिया मिश्रा कपिल मिश्रा ,मीरा मिश्रा सोमदत्त मिश्रा , पूजा देवी शिवेंद्र , आरती देवी विवेक सिंह ,सर्वेश शुक्ला देवेंद्र कुमार शुक्ला , को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित एवं दांपत्य जीवन की खुशहाली के लिए शुभकामनाएं दी गई ।इसके पश्चात अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने बताया की प्रशासन द्वारा पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर सही प्रकार से न्याय नहीं दिलाया जा रहा इसी क्रम में ग्राम गाजी खेड़ा के पूर्व सैनिक जगदेव पाल के विरुद्ध कुछ लोगों ने झूठा मुकदमा पंजीकृत करने का प्रयास किया है जिस पर सैनिक संगठन पूरी तरह से जांच करके पुलिस अधीक्षक महोदय से मुलाकात करेंगे । इसी प्रकार कबीरपुर ग्राम के फौजी हवलदार शिव शरण यादव के साथ ग्राम के ही एक माफिया ने 08 नवंबर 2025 को मारपीट की थी जिससे कि फौजी की चार पसली टूट गई थी ।पुलिस द्वारा मेडिकल कराने के बावजूद भी दो दीवान स्तर के पुलिस वालों के कारण मुकदमा पंजीकृत नहीं हो सका ।इसके पश्चात अध्यक्ष को जब 1 दिसंबर 25 को फौजी ने रोते हुए बताया तब अध्यक्ष ने स्वयं हस्तक्षेप करके मामला थाना प्रभारी के संज्ञान में दिया जिस पर उनके आदेश पर मुकदमा पंजीकृत किया गया परंतु उन्हें दो दीवान स्टार के पुलिसकर्मियों ने उसी अपराधी को बुलाकर फौजी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र को दिखाए ।आज भी नामजद अपराधी फौजी को खुली धमकी दे रहे हैं कि अगर वह गांव में आया तो जान से मार देंगे ।दुख की बात यह है की फौजी डर के मारे अपनी खेती जोतने भी गांव नहीं जा पा रहा है ।संगठन ने आश्वासन दिया की अति शीघ्र मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में डाला जाएगा और पूर्व सैनिक को न्याय दिलाया जाएगा तथा उन कथित दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी न्यायिक जांच करवा कर करवाई करवाई जाएगी ।इस अवसर पर करनल विक्रम डोडोपकर , करनल विनोद तिवारी सूबेदार मेजर सत्येंद्र सिंह कमांड हैडक्वाटर लखनऊ ने फौजियों को संबोधित किया ।इस अवसर पर महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी सरोज शर्मा किरण अवस्थी सूबेदार प्यारेलाल विमलेश त्रिवेदी राजेश शुक्ला राजकुमार तिवारी प्रेम सागर शुक्ला अनिरुद्ध सिंह भरोसा प्रसाद अग्निहोत्री सत्येंद्र कुमार पांडे विनोद कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे
Trending Now
पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक में बनी रणनीति-






