फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव में प्रस्तावित अन्नपूर्णा भवन के निर्माण को लेकर ग्रामीणों और किसानों में नाराजगी देखने को मिली। बड़ी संख्या में ग्रामीण बिंदकी तहसील पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों का कहना है कि अन्नपूर्णा भवन का निर्माण गांव के नजदीक कराया जाए, ताकि जरूरतमंद लोगों को इसका आसानी से लाभ मिल सके। उनका आरोप है कि यदि भवन गांव से दूर बनाया गया तो आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
किसानों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि जनहित को देखते हुए भवन के स्थान पर पुनर्विचार किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांग सुनते हुए मामले में नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।






