Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: उत्तम उद्योग व्यापार मंडल की जिला कमेटी का हुआ विस्तार, कई...

फतेहपुर: उत्तम उद्योग व्यापार मंडल की जिला कमेटी का हुआ विस्तार, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

Published on

फतेहपुर,उत्तम उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश की फतेहपुर जिला इकाई की बैठक रविवार को जीटी रोड स्थित कौशल्या होटल के सभागार में जिला अध्यक्ष मनोज साहू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला कमेटी का विस्तार किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी मौजूद रहे। इस दौरान संगठन की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए रज्जन साहू को जिला उपाध्यक्ष, समीर मिश्रा को जिला मंत्री, अभय गुप्ता एवं दीपक जायसवाल को संगठन मंत्री तथा प्रदीप साहू और हसन को सक्रिय सदस्य मनोनीत किया गया।
जिला महामंत्री जय किशन ने कहा कि संगठन हमेशा व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं जिला उपाध्यक्ष अनिल महाजन ने अधिक से अधिक व्यापारियों से संगठन से जुड़कर उसे मजबूत बनाने की अपील की।
बैठक में जिला कोषाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष सलामत अली, संरक्षक श्रवण कुमार दीक्षित, उपाध्यक्ष प्रेम दत्त उमराव, प्रशांत सिंह चौहान, सौरभ गुप्ता, संजय सिंह, शिव प्रसाद, अहमद, भंवर सिंह सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारियों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

👁 24.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बंकधा गांव में मिले हिस्ट्रीशीटर के हत्यायुक्त शव के...

फतेहपुर पुलिस ने लौटाई 121 लोगों की मुस्कान, 20 लाख रुपये के 121 गुम मोबाइल मालिकों को किए सुपुर्द

फतेहपुर। जनपद पुलिस द्वारा गुमशुदा एवं खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए...

फतेहपुर: मेडिकल कॉलेज में चला नशामुक्ति अभियान, युवाओं को दिया ‘नशे को कहें ना, जिंदगी को कहें हां’ का संदेश

फतेहपुर। नशा मुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अमर...

फतेहपुर: पूर्व सैनिकों में जंतर-मंतर घटना को लेकर आक्रोश, सेना के अपमान पर कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग

फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक रविवार को ईएस...

More like this