फतेहपुर शहर के शांति नगर स्थित रोडवेज वर्कशॉप के सामने एक लॉन में कांग्रेस के वृहद संगठन सृजन अभियान को तेजी दी गई तथा एसआईआर के मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई जिसके लिए यहां जिला और शहर कांग्रेस तथा महिला कांग्रेस सहित सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकताओं को जिम्मेदारी देने हेतु सूची निर्धारित की गई संगठन सृजन अभियान के तहत गांव गांव पहुंच कर जन जन तक कांग्रेस कि नीतियों और एसआईआर के संभावित दुष्परिणामो से लोगों को जागरूक करने की योजना बनीं साथ ही मतदाताओं को एसआईआर के लिए पुख्ता जानकारी और दस्तावेजों की सही जानकारी पर आपसी विचार विमर्श हुआ जहां संकल्प लिया गया कि एक भी वास्तविक मतदाता का नाम मतदाता सूची से दस्तावेजों की जानकारी के अभाव में नहीं कटना चाहिए वहीं जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि आज बैठक में संगठन सृजन अभियान को तेजी दी गई जिसमें बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूती दी जाएगी एसआईआर जो वर्तमान बीजेपी की चुनाव आयोग के साथ मिलकर बिहार की तरह यूपी में वास्तविक मतदाताओं तक के नाम हटाने की साजिश को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा जैसे बिहार में जीवित लोगों को भी मृत घोषित करके नामों को हटाया गया 65 लाख लोगों का नाम काटा गया वैसा यहां नहीं होने देंगे महिला जिला अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा कि एसआईआर से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेजों की जानकारी जन जन तक पहुंचाई जाएगी जिससे किसी पात्र मतदाता का नाम ना कट पाए शहर अध्यक्ष मो० आरिफ गुड्डा ने कहा कांग्रेस जन जन को न्याय के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में तत्पर है बैठक में इस दौरान जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी, महिला जिला अध्यक्ष पूर्व विधान सभा प्रत्याशी कांग्रेस हेमलता पटेल, शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा, राजीव लोचन निषाद, कलीम उल्ला सिद्दीकी, बहुआ ब्लॉक अध्यक्ष शबनम शेख,हम्माद हुसैन, मोहित कुमार वर्मा, देवी प्रकाश दुबे, एजाज अहमद, शहीद खान, अकरम खान ,आशीष गौण आदि लोग रहे
Trending Now
फतेहपुर : कांग्रेस ने एसआईआर मुद्दे पर जन-जागरण के साथ किया वृहद संगठन सृजन अभियान का आगाज़ एसआईआर सोची समझी साजिश, कुचक्र से कांग्रेस करेगी जागरुक






