Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: छह सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षामित्रों ने सीएम से लगाई गुहार,...

फतेहपुर: छह सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षामित्रों ने सीएम से लगाई गुहार, 25 अगस्त के बाद आंदोलन की चेतावनी

Published on

फतेहपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ, फतेहपुर ने शिक्षामित्रों की वर्षों पुरानी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा। संघ ने छह सूत्रीय मांगें रखते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 25 अगस्त के बाद जिले में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। संघ के जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी ने बताया कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में पिछले 26 वर्षों से कार्यरत शिक्षामित्र आज भी कई बुनियादी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 3 जनवरी 2025 को जारी शासनादेश के तहत मूल विद्यालय वापसी और महिला शिक्षामित्रों को पति के निवास स्थान के निकट विद्यालय में तैनाती का आदेश जारी हुआ था। लखनऊ और बाराबंकी सहित कई जिलों में इसका पालन हो चुका है, लेकिन फतेहपुर में अभी तक शिक्षामित्रों को इसका लाभ नहीं मिला है। कई शिक्षामित्र आज भी 80 से 90 किलोमीटर दूर स्थित विद्यालयों में जाने को मजबूर हैं। जिला महामंत्री रविंद्र पटेल ने बताया कि ज्ञापन में विभागीय विशेष टीईटी परीक्षा में शिक्षामित्रों को शामिल करने, टीईटी उत्तीर्ण शिक्षामित्रों का सीधे समायोजन करने, सुपर टीईटी से छूट देने,12 माह का मानदेय, सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने, 14 कैजुअल लीव (CL), मेडिकल लीव तथा आकस्मिक निधन की स्थिति में परिवार को आर्थिक सहायता और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की गई है।
संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने कहा कि शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान के लिए शासन स्तर पर कई बार आदेश जारी हो चुके हैं, लेकिन जिले में उनका पालन नहीं हो रहा है। यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो 25 अगस्त के बाद शिक्षामित्र अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान ओम पटेल, अखिलेश गुप्ता, विशाल शुक्ला, राजेंद्र यादव, अमित भदौरिया, सत्येंद्र सिंह, कोमल सिंह, अनिल कुमार श्रीवास्तव, नीलम देवी, मंजू सिंह, कांती, सविता देवी, महजबीं, छोटेलाल गौतम, इंद्रजीत सिंह, सुभाष चंद्र, पवन कुमार, आशाराम, धर्मेंद्र सिंह सहित सैकड़ों शिक्षामित्र मौजूद रहे।

👁 28.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: असोथर सहकारी समिति में खाद वितरण को लेकर हंगामा, पुलिस न मिलने से रुका वितरण, विरोध के बाद किसानों को मिली यूरिया

असोथर (फतेहपुर)। सावन के पहले सोमवार को असोथर सहकारी समिति में यूरिया खाद वितरण...

सावन विशेष: आस्था, इतिहास और लोकविश्वास का अद्भुत संगम है असोथर का श्री मोटेमहादेव बाबा धाम

फतेहपुर (असोथर)। सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही फतेहपुर जनपद का ऐतिहासिक कस्बा...

फतेहपुर में विराज शास्त्री की बढ़ी सक्रियता, क्या शास्त्री परिवार की राजनीतिक विरासत संभालेंगे नई पीढ़ी के प्रतिनिधि?

फतेहपुर।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और "जय जवान, जय किसान" का अमर नारा देने वाले...

फतेहपुर: उत्तम उद्योग व्यापार मंडल की जिला कमेटी का हुआ विस्तार, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

फतेहपुर,उत्तम उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश की फतेहपुर जिला इकाई की बैठक रविवार को...

More like this