Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: जिंदपुर टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ओवरलोड वाहनों...

फतेहपुर: जिंदपुर टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ओवरलोड वाहनों को पैसे लेकर किया जा रहा पास

Published on

फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र स्थित जिंदपुर टोल प्लाजा एक बार फिर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में टोल प्लाजा पर कथित तौर पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिना फास्टैग और ओवरलोड वाहनों को निर्धारित नियमों की अनदेखी करते हुए पैसे लेकर पास कराया जा रहा है।

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ओवरलोड गाड़ियों से नकद धनराशि लेकर उन्हें टोल से गुजरने की अनुमति दी जाती है। इससे न केवल परिवहन नियमों का उल्लंघन हो रहा है, बल्कि सरकारी राजस्व को भी प्रतिदिन भारी नुकसान पहुंच रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां लंबे समय से चल रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। वहीं सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर इस पूरे मामले की भनक परिवहन विभाग और एआरटीओ अधिकारियों को क्यों नहीं लग रही है।

फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन और संबंधित विभाग इस प्रकरण की जांच कर क्या कार्रवाई करते हैं।

मामला ललौली थाना क्षेत्र के जिंदपुर टोल प्लाजा का बताया जा रहा है।

👁 43.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

IGRS के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई,जर्जर मकान पर दबंगों के कब्जे का आरोप,जांच के नाम पर पुलिस-राजस्व टीम टरका रही, ग्राम प्रधान की...

फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के जाफरगंज थाना अंतर्गत ग्राम तेंदुली लखीपुर में...

फतेहपुर में दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, दोनों ड्राइवर गंभीर घायल

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा-बकेवर मार्ग पर दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण टक्कर...

पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

फतेहपुर। जिले में पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से जान...

चार गाड़ियों में ठूंस-ठूंसकर लदी मिलीं भैंसें, हिंदू संगठनों ने पकड़ा, पुलिस ने किया जब्त

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास में मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा...

More like this