Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: जेसीबी ऑपरेटर की संदिग्ध मौत, पिता ने ठेकेदार पर लगाई हत्या...

फतेहपुर: जेसीबी ऑपरेटर की संदिग्ध मौत, पिता ने ठेकेदार पर लगाई हत्या की आशंका

Published on

असोथर/फतेहपुर। थाना असोथर क्षेत्र के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पिता ने ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, असोथर थाना क्षेत्र के करीबगंज सरकंडी निवासी अतुल तिवारी पिछले तीन वर्षों से ग्राम नेवलकुंडा निवासी धनंजय सिंह के यहां जेसीबी के साथ ट्रैक्टर चालक के रूप में कार्य कर रहा था। मृतक के पिता अवधेश तिवारी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनके पुत्र का मेहनताना लंबे समय से नहीं दिया गया था, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद भी हुआ था।

परिजनों का आरोप है कि मंगलवार शाम के बाद अतुल तिवारी घर नहीं पहुंचा। बुधवार सुबह उसकी लाश मिलने की सूचना मिली। मृतक के पिता का कहना है कि पहले उन्हें किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई और बाद में गांव के लोगों के माध्यम से घटना की सूचना मिली।

शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुसियापुर मोड़ के पास मिट्टी खनन कार्य के दौरान जेसीबी से कुचलकर युवक की मौत हुई, जबकि मामले को छिपाने का प्रयास किया गया। परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

👁 34.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

BREAKING FATEHPUR : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, पुलिस जांच में जुटी

फतेहपुर। जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़...

रात्रि चौपाल बनी अखाड़ा! विकास की चर्चा छोड़ जनप्रतिनिधि आपस में भिड़े, VIDEO वायरल

फतेहपुर। सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित रात्रि...

फतेहपुर बिन्दकी में धूमधाम से मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन, राहगीरों को पिलाया शरबत और बांटा प्रसाद

फतेहपुर/बिन्दकी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भारत जोड़ो यात्रा के प्रणेता राहुल गांधी का जन्मदिन...

More like this

BREAKING FATEHPUR : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, पुलिस जांच में जुटी

फतेहपुर। जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़...

रात्रि चौपाल बनी अखाड़ा! विकास की चर्चा छोड़ जनप्रतिनिधि आपस में भिड़े, VIDEO वायरल

फतेहपुर। सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित रात्रि...