Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: टीकाकरण कर्मी ने लगाया रिश्वत मांगने और वेतन रोकने का आरोप,...

फतेहपुर: टीकाकरण कर्मी ने लगाया रिश्वत मांगने और वेतन रोकने का आरोप, CMO से कार्रवाई की मांग

Published on

फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग के एक टीकाकरण कर्मी ने सीएमओ को शिकायती पत्र देकर वेतन भुगतान में भ्रष्टाचार और रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगाए हैं। खागा क्षेत्र के निवासी धीरज कुमार का कहना है कि वह पिछले करीब आठ वर्षों से सीएचसी हरदों खागा में टीकाकरण कार्यक्रम के तहत वैक्सीन कैरियर लाने-ले जाने का कार्य कर रहा है।
शिकायत के अनुसार, कोविड-19 अवधि का भुगतान और जनवरी 2026 से 23 मई 2026 तक का मानदेय अभी तक नहीं मिला है। पीड़ित का आरोप है कि कई बार भुगतान की मांग करने पर कोल्ड चेन अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह ने कथित तौर पर आधा भुगतान पहले देने की बात कही और कहा कि तभी बाकी भुगतान कराया जाएगा। शिकायतकर्ता का दावा है कि इस संबंध में हुई बातचीत की मोबाइल रिकॉर्डिंग भी उसके पास मौजूद है।
धीरज कुमार ने बताया कि वह इस मामले की शिकायत पहले जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी कर चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उसने मुख्य चिकित्साधिकारी से बकाया भुगतान जल्द कराने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपित अधिकारी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

👁 64.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 25 अक्टूबर को होगी विशाल किसान महापंचायत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान करेंगे शिरकत 

​फतेहपुर जनपद के असोथर नगर में आगामी 25 अक्टूबर को एक विशाल किसान महापंचायत...

फतेहपुर में टीबी के 5 मरीजों को वितरित किया गया पोषण आहार, नेशनल पैथोलॉजी के संचालक सम्मानित

फतेहपुर के पथरकटा चौराहा स्थित निजी नेशनल पैथोलॉजी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

फतेहपुर में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप, छूटे हुए मतदाताओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद पात्र नागरिकों और पहली...

70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया शुभारम्भ

फतेहपुर, स्पोर्ट्स स्टेडियम,में आयोजित 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) के दूसरे दिन...

More like this