फतेहपुर। जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में खेत में धान लगाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दबंगों ने एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई।
घायल महिला और उसके परिजनों का आरोप है कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने न्याय दिलाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है और शिकायत के आधार पर जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यह मामला सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव का बताया जा रहा है।






