Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर पुलिस को मिली हाईटेक ताकत: ट्रैकर डॉग 'सूर्या' और इंटरसेप्टर वाहन...

फतेहपुर पुलिस को मिली हाईटेक ताकत: ट्रैकर डॉग ‘सूर्या’ और इंटरसेप्टर वाहन से अपराधियों व ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा

Published on

फतेहपुर। जनपद पुलिस को अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में दो बड़ी हाईटेक सौगातें मिली हैं। डॉग स्क्वायड में प्रशिक्षित ट्रैकर डॉग ‘सूर्या’ को शामिल किया गया है, जबकि यातायात व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन भी पुलिस बेड़े में शामिल किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस लाइन में दोनों संसाधनों का निरीक्षण किया। ट्रैकर डॉग ‘सूर्या’ हत्या, चोरी, डकैती सहित अन्य गंभीर अपराधों की जांच और अपराधियों तक पहुंचने में पुलिस की मदद करेगा।
वहीं, इंटरसेप्टर वाहन में स्पीड लेजर गन, ब्रेथ एनालाइजर, डेसीबल मीटर और ई-चालान सिस्टम जैसी आधुनिक तकनीकें मौजूद हैं। इसके माध्यम से ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार इंटरसेप्टर वाहन की तैनाती ब्लैक स्पॉट, राष्ट्रीय राजमार्गों और संवेदनशील मार्गों पर की जाएगी, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
फतेहपुर पुलिस का कहना है कि इन दोनों हाईटेक संसाधनों के शामिल होने से अपराधों के खुलासे की क्षमता बढ़ेगी और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी।

👁 60.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 25 अक्टूबर को होगी विशाल किसान महापंचायत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान करेंगे शिरकत 

​फतेहपुर जनपद के असोथर नगर में आगामी 25 अक्टूबर को एक विशाल किसान महापंचायत...

फतेहपुर में टीबी के 5 मरीजों को वितरित किया गया पोषण आहार, नेशनल पैथोलॉजी के संचालक सम्मानित

फतेहपुर के पथरकटा चौराहा स्थित निजी नेशनल पैथोलॉजी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

फतेहपुर में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप, छूटे हुए मतदाताओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद पात्र नागरिकों और पहली...

70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया शुभारम्भ

फतेहपुर, स्पोर्ट्स स्टेडियम,में आयोजित 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) के दूसरे दिन...

More like this