Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर बिन्दकी में धूमधाम से मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन, राहगीरों...

फतेहपुर बिन्दकी में धूमधाम से मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन, राहगीरों को पिलाया शरबत और बांटा प्रसाद

Published on

फतेहपुर/बिन्दकी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भारत जोड़ो यात्रा के प्रणेता राहुल गांधी का जन्मदिन शुक्रवार को बिन्दकी में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने केक काटकर राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हेमलता पटेल तथा एआईसीसी सदस्य एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शिवाकांत तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ संयुक्त रूप से केक काटा और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य शिवाकांत तिवारी की चारधाम यात्रा सकुशल पूर्ण होने की खुशी में प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया। वहीं भीषण गर्मी को देखते हुए बिन्दकी के ललौली चौराहे पर शरबत वितरण शिविर लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में राहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने शरबत एवं प्रसाद ग्रहण किया।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा कि राहुल गांधी देश में प्रेम, भाईचारे और न्याय की भावना को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम संयोजक शिवाकांत तिवारी ने भी राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए उपस्थित नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य और सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आकाश शुक्ला, उदित अवस्थी, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मोहित कुमार वर्मा सहित कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

👁 57.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनीं सुनिधि तिवारी, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा में सुनिधि तिवारी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया...

फतेहपुर में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन, 300 लीटर दूध और 5 किलो मिठाई नष्ट, 30 किलो सरसों का तेल सीज दीपावली...

फतेहपुर, 27 अक्टूबर 2026। दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने...

फतेहपुर में पराली जलाने के खिलाफ प्रशासन की पहल, डीएम ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

फतेहपुर, 27 अप्रैल। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना...

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, फतेहपुर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गुरु रामदास जी का 492वां प्रकाश पर्व

फतेहपुर। चौथी पातशाही श्री गुरु रामदास जी महाराज का 492वां प्रकाश पर्व गुरुद्वारा गुरु...

More like this