Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मिली दुरुस्त

फतेहपुर में ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मिली दुरुस्त

Published on

फतेहपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने गुरुवार को जिला निर्वाचन कार्यालय फतेहपुर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक बाह्य सुरक्षा निरीक्षण किया। यह निरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दोपहर 12 बजे किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयर हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की जांच की। सभी कैमरे सुचारु रूप से संचालित पाए गए। साथ ही वेयर हाउस की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों की जानकारी भी ली गई। बताया गया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत एक हेड कॉन्स्टेबल और तीन कॉन्स्टेबल 24 घंटे तैनात हैं।

जिलाधिकारी ने वेयर हाउस में लगे फायर सिलेंडरों की वैधता की भी जांच कराई, जो निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप पाई गई। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, वेयर हाउस इंचार्ज तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

👁 23.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में नकली सोने की गिन्नियां बेचकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

फतेहपुर। जिले में नकली सोने की गिन्नियां बेचकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का...

हीटवेव के बीच नगर पालिका का राहत अभियान, सड़कों पर फुहार और जगह-जगह ठंडे पानी का इंतजाम

फतेहपुर। जिले में लगातार बढ़ते तापमान और हीटवेव के अलर्ट के बीच नगर पालिका...

लेखपाल मुख्य परीक्षा-2026: डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, नकलविहीन परीक्षा के दिए निर्देश

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा-2026 गुरुवार को...

दो माह से मानदेय न मिलने पर एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी

रिपोर्ट- रजनीश तिवारी फतेहपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों को मार्च...

More like this