Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में चंगाई सभा के दौरान हंगामा, धर्मांतरण के आरोप पर हिंदू...

फतेहपुर में चंगाई सभा के दौरान हंगामा, धर्मांतरण के आरोप पर हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

Published on

फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आजाद नगर में आयोजित चंगाई सभा को लेकर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने सभा की आड़ में धर्मांतरण कराए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि आजाद नगर में चंगाई सभा का आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान इसकी जानकारी हिंदू संगठनों के लोगों को हुई। संगठन से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे और सभा में चल रही गतिविधियों को लेकर सवाल उठाते हुए विरोध जताया। देखते ही देखते मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई।
हिंदू संगठनों का आरोप है कि चंगाई सभा की आड़ में लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। विरोध के दौरान मौके पर मौजूद लोगों के बीच काफी देर तक कहासुनी और हंगामा चलता रहा।
हंगामे की सूचना मिलने पर हुसैनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी ली और पूरे मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि मौके से बाईबिल पुस्तक भी बरामद हुई है।
पुलिस अब सभा के आयोजन, वहां मौजूद लोगों और लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि सभा के दौरान धर्मांतरण से संबंधित कोई गतिविधि की जा रही थी या नहीं।
वहीं हिंदू संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि धार्मिक आयोजन की आड़ में यदि धर्मांतरण का प्रयास किया गया है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हुसैनगंज के आजाद नगर में चंगाई सभा को लेकर हुए इस हंगामे के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर जारी है।

👁 38.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

पुण्यतिथि पर फिर याद आए बाबूजी, राम मंदिर से OBC सियासत तक कल्याण सिंह ने कैसे बदली यूपी की राजनीति?

Kalyan Singh Ram Mandir Movement: उत्तर प्रदेश की सियासत में कुछ नाम ऐसे हैं, जिनका जिक्र किसी एक दौर तक सीमित नहीं रहता। कल्याण सिंह भी ऐसा ही नाम हैं। उनकी पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बाबूजी ने अपना पूरा जीवन सनातन संस्कृति और उत्तर […]

क्या योगी आदित्यनाथ का खेल बिगाड़ेंगे चिराग पासवान? ‘पंडित-पासी-पासवान, धरती गूंजे आसमान’ के जरिए साधेंगे वोटबैंक

UP Politics: लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के मुखिया चिराग पासवान अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश चुनाव में बड़ी बाजी मारने की तैयारी में हैं। एक तरफ जहां उनकी नजर दलित वोटों पर है। वहीं, दूसरी तरफ योगी सरकार से नाराज चल रहे ब्राह्मणों को भी साधने में जुटे हैं। पासवान भाजपा के सहयोगी हैं […]

‘निषाद समुदाय के आरक्षण को लेकर BJP को जवाब देना चाहिए’, यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद का बड़ा बयान

UP Politics: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने निषाद समुदाय को आरक्षण देने की मांग को लेकर एक बार फिर अपनी बात मजबूती से रखी है। उन्होंने कहा कि आरक्षण का वादा भाजपा के एजेंडे का हिस्सा रहा है और अब इस मुद्दे पर जवाबदेही भी भाजपा की […]

‘स्त्री : देह से आगे’ संवाद कार्यक्रम में पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी बोले- ‘संतान को इंसान बनाना मां के हाथ में’

Patrika Chief Editor Gulab Kothari: पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ने कहा कि स्त्री में ही परिवार की शक्ति समाहित है। शुक्रवार को बाराबंकी के श्रीरामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में ‘स्त्री: देह से आगे’ विषयक संवाद कार्यक्रम में कोठारी ने कहा कि मां जो संस्कार अपनी संतान को देती है, उससे ही भविष्य की […]

More like this