शपथ समाचार-फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मानवता को शर्मशार करने वाले मामले के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, आरोपी ने सप्ताह भर पहले घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को टॉफी देने के बहाने बुलाकर गांव के बाहर एक खेत में ले गया। इसके बाद बच्ची के साथ दरिंदगी की। पीड़ित बच्ची के मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
घर के बाहर खेल रही थी मासूम
गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि बीते 3 मई की शाम करीब साढ़े 5 बजे वह घर के अंदर खाना बना रही थी। वही घर के बाहर उसकी 5 वर्षीय मासूम बेटी खेल रही थी। जब देर शाम तक घर वापस नही लौटी तो बेटी की तलाश शुरू की।
पड़ोसी युवक ने घटना को अंजाम दिया
इस दौरान पता चला कि पड़ोस का ही रहने वाला तुलसी राजपूत (19) बच्ची को टॉफी देने के बहाने गांव के बाहर ले गया था। परिजन खोजबीन करते हुए गांव के बाहर पहुंचे तो एक खेत में झाड़ियों के बीच बच्ची बेहोशी हालत में बच्ची पड़ी मिली। यह देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया।
होश में आने पर बताई आपबीती
आनन-फानन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे यहां पर होश आने के बाद लड़की ने रोते हुए मां से आप बीती बताई। इसपर बच्ची को साथ लेकर मां स्थानीय थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायती पत्र दिया।थानाध्यक्ष प्रमोद मौर्य ने बताया कि आरोपी पर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।







