Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में प्रेमिका के साथ होने वाली थी शादी; रिश्ता टूटा तो...

फतेहपुर में प्रेमिका के साथ होने वाली थी शादी; रिश्ता टूटा तो लगा लिया फंदा, 10 दिन पहले लौटा था गांव

Published on

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में प्रेमिका से शादी टूटने से आहत प्रेमी ने फंदा लगाकर जान दे दी। दिल झकझोर देने वाली इस वारदात से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, रक्षाबंधन की सारी खुशियां भी गम में बदल गईं। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मामले में सामने आया है कि लड़के की शादी गर्लफ्रेंड से फिक्स हो गई थी। बाद में लड़की के परिजनों शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया।

सदर कोतवाली की रहने वाली है युवती

जानकारी के मुताबिक, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मूधनपुर गांव निवासी गोरेलाल के 2 बेटे अनिकेत और दशरथ उर्फ अभिषेक हैं। वहीं, दो बेटियों में काजल एवं पायल हैं। इनमें 20 वर्षीय बेटे दशरथ उर्फ अभिषेक का सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से प्रेम-प्रसंग हो गया था। 10 दिन पहले ही युवक कमाकर गांव लौटा था। बताया जा रहा है की प्रेमिका से ही अभिषेक की शादी तय हो गई थी। अचानक लड़की वालों ने रिश्ता करने से इनकार कर दिया।

कुएं में लटका मिला शव

लड़की पक्ष के शादी से इनकार करने की जानकारी मिलते ही गुरुवार की दोपहर अभिषेक खेतों की तरफ जाने की बात कह कर चुपचाप घर से निकल गया। गांव के बाहर जंगल की तरफ गए ग्रामीणों ने एक ट्यूबबेल के डिलीवरी में रस्सी बंधी देख कुएं में झांका तो अभिषेक की लाश लटक रही थी। यह देख हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को देने के बाद स्थानीय थाना-पुलिस को भी दी।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही रोते-बिलखते परिजन ट्यूबवेल पर पहुंचे। मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू की। एसएचओ एके पांडेय ने बताया कि युवक ने सुसाइड किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

👁 123.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 25 अक्टूबर को होगी विशाल किसान महापंचायत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान करेंगे शिरकत 

​फतेहपुर जनपद के असोथर नगर में आगामी 25 अक्टूबर को एक विशाल किसान महापंचायत...

फतेहपुर में टीबी के 5 मरीजों को वितरित किया गया पोषण आहार, नेशनल पैथोलॉजी के संचालक सम्मानित

फतेहपुर के पथरकटा चौराहा स्थित निजी नेशनल पैथोलॉजी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

फतेहपुर में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप, छूटे हुए मतदाताओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद पात्र नागरिकों और पहली...

70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया शुभारम्भ

फतेहपुर, स्पोर्ट्स स्टेडियम,में आयोजित 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) के दूसरे दिन...

More like this