फतेहपुर। जिले में CMO की कार्यशैली को लेकर डॉक्टरों द्वारा उठाए गए सवालों और सौंपे गए ज्ञापन के बाद स्वास्थ्य विभाग में चल रहा टकराव अभी भी बरकरार है। अब पूरे मामले में नया मोड़ आने की बात सामने आ रही है।
सूत्रों का दावा है कि डॉक्टरों की शिकायतों और दिए गए ज्ञापन के बाद आज CMO को शासन स्तर पर लखनऊ तलब किया गया है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
वहीं पूरे प्रकरण को लेकर CMO कार्यालय के कर्मचारियों ने पूरी तरह चुप्पी साध रखी है। शासन स्तर पर क्या बातचीत हुई और आगे क्या कार्रवाई होगी, इसे लेकर फिलहाल स्थिति साफ नहीं है।
इधर डॉक्टर भी इस पूरे मामले में आर-पार की लड़ाई के मूड में बताए जा रहे हैं। डॉक्टरों की मांगों और CMO की कार्यशैली को लेकर उठे सवालों पर अब शासन और जिला प्रशासन के अगले कदम पर सभी की नजरें टिकी हैं।
अगर CMO के लखनऊ तलब किए जाने की बात सही साबित होती है तो इसे फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग के इस विवाद में बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि शासन इस मामले में जांच, कार्रवाई या किसी अन्य स्तर पर समाधान का रास्ता अपनाता है।
Trending Now
फतेहपुर में CMO-डॉक्टर विवाद में नया मोड़, शासन स्तर पर CMO के लखनऊ तलब किए जाने का दावा
👁 73.5K views







