फतेहपुर। जनपद में लगातार बढ़ रहे सर्पदंश (Snake Bite) के मामलों को देखते हुए अगर शहीद जोधा सिंह अटेया ठाकुर दरियाव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय, फतेहपुर ने विशेष उपचार व्यवस्था लागू कर दी है। मेडिकल कॉलेज की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि गंभीर अवस्था में लाए गए सर्पदंश मरीजों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण इलाज किया जा रहा है।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार अचेत अवस्था (Unconscious Condition) में आने वाले मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर आईसीयू में भर्ती कर वेंटिलेटर सपोर्ट दिया जा रहा है। अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम (ASV) सहित आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक उपचार के दौरान मरीजों या उनके परिजनों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया गया। सभी आवश्यक जांच और इलाज निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। हाल ही में भर्ती किए गए सभी सर्पदंश मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बताया कि 24×7 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम, आईसीयू, वेंटिलेटर और अन्य आवश्यक संसाधन हर समय उपलब्ध हैं। लोगों से अपील की गई है कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय तुरंत मरीज को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या मेडिकल कॉलेज लेकर आएं, ताकि समय पर उपचार देकर जान बचाई जा सके।
Trending Now
फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में अब सर्पदंश का होगा बेहतर इलाज, जारी हुई आधिकारिक व्यवस्था
👁 20.5K views







