फतेहपुर। सदर तहसील में तैनात एक कानूनगो का कथित रिश्वतखोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कानूनगो पर वेल वेरिफिकेशन के नाम पर फरियादी से ₹1000 रिश्वत लेने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे कानूनगो की पहचान गंगा सिंह के रूप में बताई जा रही है, जो अयाह-शाह क्षेत्र से जुड़े बताए जा रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं और लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।
नोट: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और सामने आई जानकारी के आधार पर है। वीडियो की आधिकारिक पुष्टि और जांच की पुष्टि हम नही करते






