फतेहपुर: हथगांव थाना पुलिस ने सरकारी कंपोजिट शराब की दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नगदी भी बरामद की है।
बताया जा रहा है कि हथगांव थाना क्षेत्र स्थित सरकारी कंपोजिट शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब ढाई लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली थी। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और सर्विलांस व मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही पूरे गिरोह की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।






