Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: हेमलता पटेल के अथक प्रयासों से सुजानपुर बहुआ देहात में दूर...

फतेहपुर: हेमलता पटेल के अथक प्रयासों से सुजानपुर बहुआ देहात में दूर हुआ अंधेरा, नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों को मिली राहत

Published on

फतेहपुर के ब्लॉक बहुआ अंतर्गत ग्राम पंचायत सुजानपुर बहुआ देहात के एक मोहल्ले में कई दिनों से छाया अंधेरा आखिरकार दूर हो गया। ग्राम प्रधान एवं गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल की सक्रियता, सजगता और लगातार किए गए प्रयासों के चलते जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया, जिससे सैकड़ों ग्रामीणों को भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से राहत मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व देर शाम मोहल्ले में लगे बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया था। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान हेमलता पटेल तत्काल मौके पर पहुंचीं और बहुआ पावर हाउस के अधिकारियों से संपर्क कर बिजली आपूर्ति बंद करवाई। उनकी तत्परता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण मोहल्ले के दर्जनों घर कई दिनों तक अंधेरे में डूबे रहे। भीषण गर्मी और उमस के बीच ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए ग्राम प्रधान हेमलता पटेल ने बिजली विभाग के अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखा और जल्द समाधान के लिए लगातार पैरवी की।

उनके अथक प्रयासों का परिणाम शनिवार को देखने को मिला, जब बिजली विभाग ने जले हुए ट्रांसफार्मर को हटाकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया। ट्रांसफार्मर लगते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, जिससे पूरे मोहल्ले में खुशी का माहौल बन गया।

बिजली आने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और ग्राम प्रधान हेमलता पटेल का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी सक्रियता, जनसेवा के प्रति समर्पण और त्वरित कार्यशैली के कारण ही यह समस्या जल्द हल हो सकी। ग्रामवासियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

👁 58K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

IGRS के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई,जर्जर मकान पर दबंगों के कब्जे का आरोप,जांच के नाम पर पुलिस-राजस्व टीम टरका रही, ग्राम प्रधान की...

फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के जाफरगंज थाना अंतर्गत ग्राम तेंदुली लखीपुर में...

फतेहपुर में दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, दोनों ड्राइवर गंभीर घायल

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा-बकेवर मार्ग पर दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण टक्कर...

पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

फतेहपुर। जिले में पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से जान...

चार गाड़ियों में ठूंस-ठूंसकर लदी मिलीं भैंसें, हिंदू संगठनों ने पकड़ा, पुलिस ने किया जब्त

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास में मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा...

More like this