Homeराज्यउत्तर प्रदेश‘बबुआ की तरह 12 बजे सोकर उठता तो, प्रदेश के लिए कब...

‘बबुआ की तरह 12 बजे सोकर उठता तो, प्रदेश के लिए कब मिलता समय’, अखिलेश यादव पर CM योगी ने कसा तंज

Published on

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर करारा राजनीतिक प्रहार किया है। राजधानी लखनऊ में 3 लाख 53 हजार से अधिक मिड-डे मील रसोइयों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने अखिलेश यादव के परिवारवाद वाले बयान पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी का पूरी तरह से सफाया कर देगी।

बबुआ 12 बजे सोकर उठते हैं

सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दिनचर्या पर तंज कसते हुए उन्हें बबुआ कहकर संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के लोग दिन भर 18 घंटे काम करते हैं और एक-एक योजना पर बारीकी से चर्चा करते हैं। इसके विपरीत जब कोई बबुआ की तरह दोपहर 12 बजे सोकर उठेगा, 2 बजे तक तैयार होगा, 5 बजे जिम जाएगा और फिर 7 बजे उसकी महफिल जमेगी तो ऐसे व्यक्ति को प्रदेश के विकास के लिए समय कहां से मिलेगा। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले गरीब बच्चे नंगे पैर और ठिठुरते हुए स्कूल जाने को मजबूर थे लेकिन आज उनके लिए यूनिफॉर्म, जूते और स्वेटर की पूरी व्यवस्था है।

समाजवादी पार्टी पर गुंडाराज का आरोप

अखिलेश यादव के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि, “हमारी पार्टी में परिवार के सभी लोग सांसद हैं इसलिए सपा सपा बनी हुई है”, इस पर सीएम योगी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी केवल अपने परिवार की खातिर गरीबों का शोषण करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के शासनकाल में प्रदेश को गुंडों का प्रदेश बना दिया गया था। गरीबों की जमीनों पर अवैध कब्जे होते थे, बेटियों की सुरक्षा खतरे में थी और आए दिन दंगे होते थे। योगी ने सख्त लहजे में कहा कि आज अगर कोई बहन-बेटी को परेशान करेगा तो उसके लिए यमराज के घर जाने का रास्ता सीधे तौर पर तय है।

रसोइयों को रक्षाबंधन पर 4 बड़े तोहफे

इस सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की 3 लाख 53 हजार से अधिक रसोइयों को रक्षाबंधन से ठीक पहले 4 बड़े तोहफे दिए। सीएम योगी ने बताया कि सरकार रसोइयों के मानदेय में वृद्धि करने जा रही है। दूसरी बड़ी घोषणा के तहत अगर किसी रसोइया के साथ कोई दुर्घटना हो जाती है तो स्टेट बैंक के माध्यम से उसके परिवार को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक रसोइया और उसके परिवार को हर साल 5 लाख रुपये तक की मुफ्त कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं साड़ी और ड्रेस के लिए मिलने वाली 500 रुपये की धनराशि को भी सरकार ने दोगुना करके 1000 रुपये कर दिया है।

👁 3.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

रक्षाबंधन पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, महिलाओं के साथ एक साथी भी कर सकेगा बसों में मुफ्त सफर

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की महिलाओं को एक बड़ा और खास तोहफा दिया है। इस साल 28 अगस्त को मनाए जाने वाले रक्षाबंधन के मौके पर महिलाएं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम यानी UPSRTC की बसों में मुफ्त सफर का लाभ उठा […]

दिव्या मिश्रा हत्याकांड: ‘वो चींटी नहीं मार सकता’ मानस के बचाव में प्रज्ञा बोलीं, पत्नी की हत्या के लिए किसने उकसाया?

Lucknow Double Murder: लखनऊ के दिव्या मिश्रा हत्याकांड में अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। दिव्या के पति मानस पर हत्या का आरोप है, लेकिन प्रज्ञा मिश्रा ने पूरी घटना की गहराई से जांच की मांग की है। प्रज्ञा ने कहा कि वो चींटी नहीं मार सकता, फिर इतनी बड़ी वारदात कैसे कर सकता […]

Ajit Bharti SC ST Act Case: आरक्षण विवाद में यूट्यूबर अजीत भारती के खिलाफ केस, चंद्रशेखर आजाद और आंबेडकर पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद

Ajit Bharti FIR: आरक्षण को लेकर चल रही बहस अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गई है। यूट्यूबर अजीत भारती के खिलाफ दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद और अनुसूचित जाति से जुड़े लोगों के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और […]

UP Police में सिपाही से दरोगा बनने वालों को झटका, ट्रेनिंग खर्च के साथ 2 साल की सैलरी भी देनी होगी मच गया हड़कम्प

UP Police News: उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही से दरोगा बनने का सपना पूरा होने के बाद कुछ जवानों के सामने अब नई परेशानी खड़ी हो गई है। दरअसल, दरोगा भर्ती-2025 का परिणाम जारी होने के बाद चयनित उन सिपाहियों को अपने पुराने सेवा बॉन्ड की शर्तों का सामना करना पड़ रहा है, जिन्होंने अभी […]

More like this