Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरबिजली कर्मी बनकर लूट करने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार -...

बिजली कर्मी बनकर लूट करने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार – लूट के माल समेत तमंचा-कारतूस बरामद ।

Published on

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अमरजई में चालीस दिन पूर्व बिजली कर्मी बनकर एक घर में घुसे बदमाशों ने परिवारीजनों के साथ मारपीट कर व बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस लूटकांड का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को जहां गिरफ्तार कर लिया वहीं लूट के माल समेत तमंचा-कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया। इंटेजीजेंस विंग व सदर कोतवाली की संयुक्त टीम तांबेश्वर रोड के समीप गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अमरजई मोहल्ला में बिजली कर्मी बनकर लूट की घटना कारित करने वाले गिरोह के दो सदस्यों सुल्तान अहमद पुत्र मजीद निवासी इटरर्रा थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर व अनुराग शर्मा पुत्र उमाशंकर शर्मा निवासी अमरजई थाना कोतवाली को लूट के माल एक सोने की चेन, एक सोने की चेन का टुकड़ा, दो बाॅकी टाॅकी, 2660 रूपए नगद, एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2)/3(5) बीएनएस व 3/25 आम्र्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए विधिक कार्रवाई कर अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया। इस घटना में फरार अभियुक्त आमिर पुत्र अज्ञात निवासी वीरपुर थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर व सालिम पुत्र अज्ञात पता अज्ञात की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया कि अभियुक्तों द्वारा घटना से पहले टारगेट मकान की रैकी कर जानकारी की जाती है कि घर में कितने सदस्य हैं और कौन कब आता-जाता है। मोहल्ला अमरजई में घटित घटना की अभियुक्तों ने करीब एक माह पूर्व रैकी कर प्लानिंग की थी। घटना की रेकी स्थानीय निवासी अनुराग शर्मा ने की थी। अभियुक्तों ने घटना तिथि व समय पर मोबाइल फोन का उपयोग न करके वाॅकी टाॅकी का प्रयोग किया जाता है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव, इंटेलीजेंस विंग प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय, उपनिरीक्षक रीतेश कुमार राय, उपनिरीक्षक अखिलेश यादव, हेड कांस्टेबल महेन्द्र कुमार शामिल रहे।

👁 8.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

भतीजे आकाश आनंद पर भड़कीं मायावती, बोलीं- बड़ी जिम्मेदारी उठाने के लिए अभी हैं अपरिपक्व

Mayawati Statement on Akash Anand: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर एक बड़ा और अहम बयान दिया है। मायावती ने साफ कर दिया है कि आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की इजाजत जरूर है लेकिन उन्हें अभी […]

यूपी एनकाउंटर केस पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: याचिकाकर्ता से बोले CJI- ‘इसमें कोई जल्दबाजी नहीं’

UP Encounter Deaths Petition Supreme Court: उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर के दौरान हुई मौतों से जुड़े एक मामले की सुनवाई गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई। याचिकाकर्ता की ओर से जल्द लिस्टिंग की मांग रखी गई। वकील ने बताया कि यह मामला एक साल से अधिक समय से सूचीबद्ध नहीं हुआ है। चीफ जस्टिस ऑफ […]

UP Police Encounter Case: 1100 एनकाउंटर, 49 मौतें, यूपी के इस केस पर SC में सुनवाई की मांग, CJI सूर्यकांत बोले- ‘नो अर्जेंसी’

UP Police Encounter Case: सुप्रीम कोर्ट में 3 सितंबर को उत्तर प्रदेश में पुलिस मुठभेड़ों में हुई मौतों से जुड़े मामले पर तत्काल सुनवाई की मांग की गई। यह मामला मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत के सामने रखा गया। वकील ने मामले की जल्द सुनवाई का अनुरोध किया, लेकिन ‘लाइव लॉ’ के मुताबिक CJI सूर्यकांत ने […]

फतेहपुर एआरटीओ ऑफिस में एडीएम और एडिशनल एसपी का छापा, कई संदिग्ध दबोचे गए ARTO साहब बोले कुछ नही सब आल इज बेल मतलब...

फतेहपुर में एआरटीओ कार्यालय में अचानक हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी के...

More like this