Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरमामूली विवाद में युवक के सिर पर किया जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज,बातचीत...

मामूली विवाद में युवक के सिर पर किया जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज,बातचीत के दौरान युवक पर हमला, सिर फटने से आई गंभीर चोट

Published on

असोथर/फतेहपुर। थाना क्षेत्र के सराय खालिस गांव में बातचीत के दौरान हुए विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने अचानक दूसरे युवक के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और गंभीर चोटें आईं। घायल की तहरीर पर असोथर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार सराय खालिस निवासी भीम कुमार पुत्र हीरालाल ने बताया कि 29 अक्तूबर की दोपहर करीब 11:30 बजे वह गांव में बबलू मौर्य के दरवाजे पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही इंग्लेश मौर्य पुत्र हुबलाल मौर्य ने अचानक उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने उनके सिर पर वार किया, जिससे सिर फट गया और गंभीर चोटें आईं।
पीड़ित के मुताबिक हमले के बाद वह किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग निकले और उपचार के लिए जिला अस्पताल फतेहपुर पहुंचे। इलाज कराने के बाद 30 अक्तूबर को थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
थाना प्रभारी राजीव मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक दिग्वेंद्र सौरभ को सौंपी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

👁 29.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अयोध्या दीपोत्सव के लिए फतेहपुर से भेजा गया 500 लीटर तेल, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने भगवा झंडी दिखाकर रथ को किया रवाना

फतेहपुर। प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव पर्व को लेकर...

बिलंदा के आतिशबाज पर दमकल व पुलिस कर्मी मेहरबान! बिलंदा समेत शांति नगर इलाके में बड़े भंडारण की आशंका

फतेहपुर। जिले में भले ही पटाखों की बिक्री और भंडारण को लेकर प्रशासन सख्ती...

फतेहपुर में PRD जवानों की ड्यूटी को लेकर सवाल, पोर्टल की आड़ में भेदभाव के आरोप

फतेहपुर। जिले में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों की ड्यूटी लगाए जाने की...

फतेहपुर में घर में घुसकर मारपीट का आरोप, महिला का सिर फोड़ने और जान से मारने की धमकी की शिकायत

फतेहपुर। जनपद के राधानगर थाना क्षेत्र स्थित खुशवक्त राय नगर में एक महिला ने...

More like this