Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरयमुना में डूबे दो मासूम, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश...

यमुना में डूबे दो मासूम, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

Published on

फतेहपुर। गर्मी की छुट्टियां बिताने आए दो मासूम चचेरे-मौसेरे भाइयों की यमुना नदी में डूबने से दो परिवारों की खुशियां उजड़ गईं। जाफरगंज थाना क्षेत्र के बिंदौर घाट पर मंगलवार सुबह स्नान के दौरान दोनों बच्चे तेज बहाव की चपेट में आ गए। हादसे में एक बालक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार जाफरगंज निवासी योगेश अपने 11 वर्षीय भतीजे ऋषभ मिश्रा और 12 वर्षीय मौसेरे भांजे प्रतीक पाण्डेय के साथ बिंदौर घाट पर यमुना स्नान के लिए पहुंचे थे। दोनों बच्चे नदी में नहा रहे थे तभी अचानक गहरे पानी और तेज बहाव में फंस गए। देखते ही देखते दोनों मासूम यमुना की लहरों में समा गए।

बच्चों को डूबता देख योगेश ने शोर मचाया, जिसके बाद घाट पर मौजूद लोगों ने बचाव का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंच गए। काफी तलाश के बाद ऋषभ का शव बरामद कर लिया गया, जबकि प्रतीक की खोजबीन लगातार जारी है।

हादसे की खबर जैसे ही घर पहुंची, दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे अपने-अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। बिंदौर घाट पर देर तक मातमी माहौल बना रहा और लापता बालक की तलाश में राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा।

👁 42K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनीं सुनिधि तिवारी, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा में सुनिधि तिवारी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया...

फतेहपुर में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन, 300 लीटर दूध और 5 किलो मिठाई नष्ट, 30 किलो सरसों का तेल सीज दीपावली...

फतेहपुर, 27 अक्टूबर 2026। दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने...

फतेहपुर में पराली जलाने के खिलाफ प्रशासन की पहल, डीएम ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

फतेहपुर, 27 अप्रैल। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना...

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, फतेहपुर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गुरु रामदास जी का 492वां प्रकाश पर्व

फतेहपुर। चौथी पातशाही श्री गुरु रामदास जी महाराज का 492वां प्रकाश पर्व गुरुद्वारा गुरु...

More like this