Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर"युवाओं की आवाज़ दबाना लोकतंत्र के खिलाफ" : हेमलता पटेल, पेपर लीक...

“युवाओं की आवाज़ दबाना लोकतंत्र के खिलाफ” : हेमलता पटेल, पेपर लीक और सोनम वांगचुक मुद्दे पर सरकार को घेरा

Published on

फतेहपुर -गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी और बहुआ ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष हेमलता पटेल ने शिक्षा व्यवस्था में कथित भ्रष्टाचार, पेपर लीक के मामलों और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक के अनशन से जुड़े घटनाक्रम को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

शनिवार को जारी बयान और डिजिटल पोस्टर के माध्यम से हेमलता पटेल ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को संविधान शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने और विरोध दर्ज कराने का अधिकार देता है। उनका आरोप है कि पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों पर आवाज़ उठाने वालों से संवाद करने के बजाय प्रशासनिक कार्रवाई करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।

हेमलता पटेल ने कहा कि लोकतंत्र संवाद से मजबूत होता है, दमन से नहीं। उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों युवाओं का भविष्य शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा है और सरकार को उनकी चिंताओं को गंभीरता से सुनना चाहिए।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और युवाओं को न्याय नहीं मिला तो गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक छात्रों और युवाओं के समर्थन में फतेहपुर से दिल्ली तक व्यापक जनआंदोलन चलाने पर विचार करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

👁 53.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

IGRS के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई,जर्जर मकान पर दबंगों के कब्जे का आरोप,जांच के नाम पर पुलिस-राजस्व टीम टरका रही, ग्राम प्रधान की...

फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के जाफरगंज थाना अंतर्गत ग्राम तेंदुली लखीपुर में...

फतेहपुर में दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, दोनों ड्राइवर गंभीर घायल

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा-बकेवर मार्ग पर दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण टक्कर...

पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

फतेहपुर। जिले में पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से जान...

चार गाड़ियों में ठूंस-ठूंसकर लदी मिलीं भैंसें, हिंदू संगठनों ने पकड़ा, पुलिस ने किया जब्त

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास में मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा...

More like this