Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुररक्षाबंधन पर छात्राओं ने एसपी को बांधी राखी, सुरक्षा और विश्वास के...

रक्षाबंधन पर छात्राओं ने एसपी को बांधी राखी, सुरक्षा और विश्वास के रिश्ते का दिया संदेश

Published on

फतेहपुर में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर स्कूली छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक को राखी बांधकर पुलिस और समाज के बीच सुरक्षा व विश्वास के अटूट रिश्ते का संदेश दिया।
27 अगस्त को शिक्षकगण एवं छात्राओं का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस कार्यालय पहुंचा और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान छात्राओं ने एसपी की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा, माथे पर तिलक लगाया और उनकी दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य एवं यश की कामना की।
छात्राओं ने कहा कि पुलिस समाज की सच्ची रक्षक है। दिन-रात सुरक्षा व्यवस्था में जुटे पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान और विश्वास जताने के उद्देश्य से उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने छात्राओं के इस आत्मीय प्रयास की सराहना करते हुए सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
एसपी ने छात्राओं को साइबर अपराधों से सतर्क रहने और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया।

👁 49.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर पुलिस का अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, 20 पर गैंगस्टर एक्ट

फतेहपुर जिले खागा, कोतवाली और साइबर क्राइम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हत्या, लूट और जहरखुरानी कर चोरी जैसे गंभीर अपराधों से जुड़े 20 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने कुल 4 गैंगस्टर अभियोग दर्ज किए हैं। कार्रवाई की जद में खागा थाना क्षेत्र के 14, कोतवाली के […]

टूटे बांध ने छीना गांवों का संपर्क, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण

फतेहपुर। जिले में विकास के दावों की पोल गढ़वा और रारी गांव के बीच...

More like this