Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरलेखपाल मुख्य परीक्षा-2026: डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण,...

लेखपाल मुख्य परीक्षा-2026: डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, नकलविहीन परीक्षा के दिए निर्देश

Published on

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा-2026 गुरुवार को जनपद फतेहपुर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई। परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।

इसी क्रम में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, फतेहपुर पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा तथा केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने केंद्र व्यवस्थापकों को आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाए तथा गोपनीयता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वहीं पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

👁 28.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में नकली सोने की गिन्नियां बेचकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

फतेहपुर। जिले में नकली सोने की गिन्नियां बेचकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का...

हीटवेव के बीच नगर पालिका का राहत अभियान, सड़कों पर फुहार और जगह-जगह ठंडे पानी का इंतजाम

फतेहपुर। जिले में लगातार बढ़ते तापमान और हीटवेव के अलर्ट के बीच नगर पालिका...

फतेहपुर में ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मिली दुरुस्त

फतेहपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने गुरुवार को जिला...

दो माह से मानदेय न मिलने पर एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी

रिपोर्ट- रजनीश तिवारी फतेहपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों को मार्च...

More like this