फतेहपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। रविवार को फतेहपुर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र राठौड़ ने संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। कांग्रेस पूरे प्रदेश में संगठनात्मक बदलाव की तैयारी कर रही है। पार्टी जिला अध्यक्षों के साथ-साथ प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भी बड़े बदलाव किए जाने की कवायद में जुटी है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।
राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस का मुख्य फोकस युवाओं, खासकर जेन जी को पार्टी से जोड़ने पर है। उनका कहना है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में युवा वर्ग महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा युवाओं को संगठन से जोड़कर उन्हें सक्रिय जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रही है।
वीरेंद्र राठौड़ ने दावा किया कि बीजेपी को सत्ता से बाहर करने में युवा अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए कांग्रेस संगठन स्तर पर युद्धस्तर पर तैयारियां कर रही है और कार्यकर्ताओं को बूथ से लेकर जिला स्तर तक सक्रिय किया जाएगा।
संगठन सृजन कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस जमीनी कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी ले रही है। माना जा रहा है कि इसी फीडबैक के आधार पर आने वाले समय में संगठन में बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की यह कवायद प्रदेश की सियासत में कितनी असरदार साबित होती है, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।
Trending Now
विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी
👁 34.3K views







