असोथर फतेहपुर।भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के दिशा-निर्देश पर आज असोथर विकासखंड परिसर स्थित गौरवशाली शहीद स्मारक पर भाजपा मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। इसके बाद शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक राघवेंद्र सिंह और सह संयोजक विनोद भारतीय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्मारक परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीदों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज सेंगर, निर्मल चौहान, शिवप्रताप सिंह, रज्जन शुक्ला, विमल गुप्ता, अभिषेक सिंह, अनिलराज गुप्ता, सौरभ अग्निहोत्री, आशीष अग्रहरि, चंद्रभान पासवान, रामबीर निषाद, अनिल पासवान समेत पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा संगठनात्मक दिशा-निर्देश के तहत भाजपा पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बोडे सिंह के परिजन और उनके सुपुत्र धर्मराज सिंह से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया और उनकी कुशलक्षेम जानी। इस दौरान निर्मल सिंह चौहान, अनिलराज गुप्ता, राघवेंद्र सिंह, शिवप्रताप सिंह और विनोद भारतीय समेत पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
Trending Now
शहीद स्मारक पर भाजपा पदाधिकारियों ने चलाया स्वच्छता अभियान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन से की मुलाकात शहीद स्मारक की सफाई कर शहीदों को किया नमन
👁 25.7K views







