Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरशिव आराधन का समय, पावन सावन मास। कृपा पाइए नाथ की, कर...

शिव आराधन का समय, पावन सावन मास। कृपा पाइए नाथ की, कर जप- तप, उपवास ।।

Published on

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 394 वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 394 वीं साप्ताहिक रविवासरीय सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन के. पी. सिंह कछवाह की अध्यक्षता एवं शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी के संचालन में हुआ । मुख्य अतिथि के रूप में मंदिर के पुजारी जी स्वामी भार्गव महाराज उपस्थित रहे ।

काव्य गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए  के. पी . सिंह कछवाह ने वाणी वंदना मे अपने भाव प्रसून प्रस्तुत करते हुए कहा- मां शारदे, वरदान दे।
नफरत मिटे, नवप्रीति दे,  सद्धर्म का  यशगान दे। मां शारदे, वरदान दे।
पुनः कार्यक्रम को गति देते हुए  काव्य पाठ में कुछ इस प्रकार से अपने अंतर्भावों को प्रस्तुत किया-  शिव आराधन का समय, पावन सावन मास।
कृपा पाइए नाथ की, कर जप- तप, उपवास ।।

डा. सत्य नारायण मिश्र ने अपने भावों को एक छंद के माध्यम से कुछ इस प्रकार व्यक्त किया – साधू ऐसा चाहिए, सच्चे सील सुभाय।
राम नाम में रमि रहे, और नहीं कछु चाह।।

उमाशंकर मिश्र ने अपने भावों को मुक्तक में कुछ इस प्रकार पिरोया-  मेरी जिंदगी का कोई, अब ना रहा ठिकाना।
तन्हा वो कर गए हैं, जिन्हें साथ  था निभाना।।

प्रदीप कुमार गौड़ ने अपने क्रम में काव्य पाठ में  कुछ इस प्रकार भाव प्रस्तुत  किये –  एक बड़ा सा नाम जुड़ गया ,भारत- गौरव- गान में।
गाड़ दिया झंडा शुभांशु ने, अंतरिक्ष- संधान में ।।

  डॉ शिव सागर साहू ने काव्य पाठ में अपने भावों को कुछ इस प्रकार शब्द दिए – याद कारगिल आ रही, मास जुलाई  मांहि ।
जिनने पाई वीरगति,कीर्ति ध्वजा फहराहि ।।

काव्य गोष्ठी के आयोजक एवं संचालक शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी ने अपने भाव एक गीत के माध्यम से कुछ यों व्यक्त किये- महादेव जैसा नहीं, कोई दूजा देव।
जो औरों को अमृत दे , विष पी ले स्वयमेव।।

कार्यक्रम के अंत में स्वामी जी ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया । आयोजक ने आभार व्यक्त किया ।

👁 21.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...

UP: राहुल गांधी गृह मंत्री के नाम से ही कांपते हैं, नंदकिशोर गुर्जर बोले- लोग हंसते हैं उनके बयानों पर

Nandkishor Gurjar Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं […]

More like this

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...