Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरशैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 440वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 440वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

Published on

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 440वीं साप्ताहिक रविवासरीय सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन के.पी. सिंह कछवाह की अध्यक्षता एवं शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी के संचालन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंदिर के पुजारी विजय कुमार शुक्ल उपस्थित रहे।

काव्य गोष्ठी का शुभारंभ अध्यक्ष के.पी. सिंह कछवाह ने वाणी वंदना के साथ किया। उन्होंने कहा—

“सरस्वती मां, आइए, करो नमन स्वीकार।
शब्द-अर्थ-नव राग का, दो कविता में सार।।”

इसके बाद उन्होंने विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा—

“खाद्य सुरक्षा दिवस पर, करें स्वास्थ्य का ध्यान।
डरें मिलावटखोर सब, हो ऐसा अभियान।।”

डा. सत्य नारायण मिश्र ने छंद के माध्यम से अपने भाव प्रस्तुत करते हुए कहा—

“राम-रसायन पान कर, राम हि राम पुकार।
सिया राम में रमि रहे, भक्तों के सरदार।।”

राम अवतार गुप्ता ने मुक्तक प्रस्तुत करते हुए कहा—

“खाद्य सुरक्षा दिवस में, करें प्रतिज्ञा भारी।
खाद्य सुरक्षा में लग जाएं, सब जग के नर-नारी।।”

प्रदीप कुमार गौड़ ने स्वस्थ जीवनशैली पर जोर देते हुए कहा—

“नमक, तेल, चीनी, मैदा का यदि उपयोग घटा दें हम।
तन-मन स्वस्थ रहे, बी.पी. फिट, अस्पताल के खर्चे कम।।”

डॉ. शिव सागर साहू ने अपने काव्य पाठ में कहा—

“खाएं नित श्रीअन्न को, जीवन रहे निरोग।
खाद्य दिवस पर कामना, स्वस्थ रहें सब लोग।।”

कार्यक्रम के आयोजक एवं संचालक शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी ने पुरुषोत्तम मास के संदर्भ में अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा—

“इस जग में निष्काम कर्म ही, सर्वश्रेष्ठ पूजा है।
निरासक्ति ही मोक्ष, मनुज को और न पथ दूजा है।।”

कार्यक्रम के अंत में पुजारी विजय कुमार शुक्ल ने सभी साहित्यकारों एवं उपस्थित जनों को आशीर्वाद प्रदान किया। आयोजक शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी ने सभी अतिथियों, कवियों एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।

👁 64.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

18 साल पुराने पट्टीशाह दोहरे हत्याकांड में 14 आरोपी दोषी करार

फतेहपुर के बहुचर्चित पट्टीशाह दोहरे हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने...

यूपी में किन छात्राओं को मिलेगी स्कूटी? जानें कैसे और किसे मिलेगा योजना का लाभ–

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार की बहुप्रतीक्षित रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को लेकर तैयारियां...

CM योगी के मंत्री और सपा में सियासी टकराव; अखिलेश ने बीजेपी को घेरा, सपा बोली- OP राजभर दोहरे चरित्र के आदमी–

UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 (Uttar Pradesh Assembly Elections) को लेकर सियासी सरगर्मियां...

BREAKING FATEHPUR | 38 साल बाद दहेज हत्यारा गिरफ्तार, 28 वर्षों से था फरार

फतेहपुर पुलिस ने 38 साल पुराने दहेज हत्या मामले में बड़ी सफलता हासिल करते...

More like this