Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसंत रविदास जयंती पर भाजपा चलाएगी पांच चरणों में जनजागरण अभियान 29...

संत रविदास जयंती पर भाजपा चलाएगी पांच चरणों में जनजागरण अभियान 29 जुलाई को 23 मंडलों के शक्ति केंद्रों पर होगा दीप प्रज्ज्वलन, 20 फरवरी 2027 तक चलेंगे विविध कार्यक्रम

Published on

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता अखिलेश दीक्षित उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता प्रसून तिवारी ने किया। कार्यशाला के संयोजक राम सजीवन कोरी एवं सह-संयोजक पंकज त्रिपाठी, धर्मेन्द्र सिंह तथा राज बहादुर पासवान रहे।
मुख्य अतिथि अखिलेश दीक्षित ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता, समानता एवं मानवता का अनुपम उदाहरण है। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा संत रविदास जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाएगी।
जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने बताया कि संत रविदास जी की 650वीं जन्म जयंती के अवसर पर पार्टी द्वारा जनपद में पांच चरणों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो 29 जुलाई 2026 से प्रारंभ होकर 20 फरवरी 2027 तक चलेंगे। अभियान के प्रथम चरण में 29 जुलाई को जनपद के सभी 23 मंडलों के शक्ति केंद्रों पर स्थित मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आगामी चरणों में कलश यात्रा, संत सम्मान समारोह, निबंध प्रतियोगिता, सेवा बस्तियों में गोष्ठियां, छात्रावास संपर्क अभियान, सामाजिक समरसता कार्यक्रम, जनजागरण अभियान, संत रविदास जी के जीवन एवं विचारों पर परिचर्चाएं तथा समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से संत रविदास जी के समरसता और सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक राम सजीवन कोरी ने कहा कि संत रविदास जी के विचार सामाजिक एकता और मानव कल्याण के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग तक संत रविदास जी के संदेश को पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री पंकज त्रिवेदी, सुशीला मौर्य एवं पुष्पराज पटेल, जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम, मधुराज विश्वकर्मा, कुलदीप भदौरिया, जिला मंत्री सुधीर मिश्र एवं रेखा सरोज, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह, गौरव शुक्ल,  सुमित द्विवेदी, मंडल अध्यक्षों सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

👁 15.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...

फतेहपुर: कागजी आश्वासन नहीं, ज़मीन पर हो काम ; सर्वोदय कॉलेज की बदहाली पर छात्रों के समर्थन में गरजा गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक

फतेहपुर-जिले के किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी और...

फतेहपुर में एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन, ₹1 लाख रिश्वत लेते वरिष्ठ लेखा परीक्षक गिरफ्तार

फतेहपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रयागराज की एंटी करप्शन टीम...

More like this

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...

फतेहपुर: कागजी आश्वासन नहीं, ज़मीन पर हो काम ; सर्वोदय कॉलेज की बदहाली पर छात्रों के समर्थन में गरजा गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक

फतेहपुर-जिले के किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी और...