Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसड़क हादसे में दो की दर्दनाक मौत, खड़े ट्रक में पीछे से...

सड़क हादसे में दो की दर्दनाक मौत, खड़े ट्रक में पीछे से घुसा तेज रफ्तार लोडर

Published on

फतेहपुर जनपद के खागा कोतवाली क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-2 (NH-2) पर भोगलपुर के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार से जा रहा एक लोडर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार, लोडर कानपुर से प्रयागराज की ओर आलू लादकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक नियंत्रण बिगड़ने से लोडर सीधे खड़े ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोडर के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार ड्राइवर व कंडक्टर बुरी तरह फंस गए।

हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद लोडर में फंसे दोनों शवों को बाहर निकलवाया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और यातायात भी प्रभावित हुआ।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही हो सकती है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

👁 53.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर : प्रीपेड स्मार्ट मीटर और गैस किल्लत के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, डीएम को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। जनपद में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के...

छिवलहा में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया, कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन मजबूती का संकल्प

फतेहपुर। हथगांव क्षेत्र के छिवलहा कस्बे में सोमवार, 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी...

पांच नामित सभासदों ने ली शपथ, शहर के समग्र विकास का लिया संकल्प

फतेहपुर। नगर पालिका सदर के सभागार में शासन द्वारा नामित पांच सभासदों का शपथ ग्रहण...

फतेहपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, गैस किल्लत व स्मार्ट मीटर के खिलाफ कलेक्ट्रेट में गरजी आवाज

फतेहपुर/ जिले में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन...

More like this