Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरपांच नामित सभासदों ने ली शपथ, शहर के समग्र विकास का लिया...

पांच नामित सभासदों ने ली शपथ, शहर के समग्र विकास का लिया संकल्प

Published on

फतेहपुर। नगर पालिका सदर के सभागार में शासन द्वारा नामित पांच सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी अनामिका श्रीवास्तव ने अभिषेक श्रीवास्तव, विकास गुप्ता, अभिलाषा सिंह, सुनिधि तिवारी और ज्ञाना पासवान को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के दौरान नगर पालिका चेयरमैन राजकुमार मौर्य, अधिशासी अधिकारी (ईओ) रविन्द्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और सभासद मौजूद रहे। समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने नव-नियुक्त सभासदों का स्वागत किया।

इस अवसर पर सभी नामित सभासदों ने एकजुट होकर शहर के समग्र विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए नगर क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम में विनय तिवारी, अखिलेश, सुनील गुप्ता, मुन्नी लाल, संजय लाला, आतिश पासवान, टीकू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी ने नगर के विकास कार्यों को गति देने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

👁 175.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

तेजस मौत कांड में नया मोड़: जांच के बीच ‘सिस्टम मैनेज’ करने की चर्चा! GEN Z पूछ रही—न्याय में कौन बन रहा है दीवार?

फतेहपुर में कक्षा 12 के छात्र तेजस द्विवेदी की संदिग्ध मौत का मामला लगातार...

घर बैठे दो संविदा कर्मियों को वेतन देने का आरोप, डीएम-सीएम से जांच और रिकवरी की मांग

फतेहपुर। सदर नगर पालिका परिषद के अफसरों की कथित मेहरबानी से दो संविदा कर्मियों...

सहारनपुर में मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन: इमरान प्रतापगढ़ी ने कार्रवाई पर उठाए सवाल, बोले- सरकार की नजर में हर मुसलमान अवैध

Saharanpur Mosque Controversy: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित करीब 100 साल पुरानी मस्जिद को ढहाने की कार्रवाई पर अब सियासी घमासान तेज हो गया है। शनिवार तड़के 4 बजे से बुलडोजरों की मदद से मस्जिद को ढहाया जा रहा है। प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई पर कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद […]

More like this