फतेहपुर। सावन माह के दौरान नेशनल हाईवे-2 पर स्थित एक ढाबे में मटन-चिकन की बिक्री की सूचना पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के परदेसी ढाबे का है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सावन माह में ढाबे पर खुलेआम मांस की बिक्री की जा रही थी।
सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के लोग धर्मेंद्र सिंह जनसेवक की अगुवाई में मौके पर पहुंचे और ढाबे पर मांस की बिक्री को लेकर विरोध जताया। देखते ही देखते मौके पर हंगामा शुरू हो गया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने ढाबा संचालक से मांस बिक्री को लेकर सवाल किए और पुलिस को सूचना दी।
हंगामे की जानकारी मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मामले में ढाबा चालक यूसुफ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा ढाबे पर मांस की बिक्री से जुड़े मामले की जांच की जा रही है।
सावन माह को देखते हुए हिंदू संगठनों ने ढाबे पर मांस की बिक्री को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए ऐसे मामलों में प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि ढाबे पर मांस की बिक्री किस तरह और किन परिस्थितियों में की जा रही थी। घटना के बाद नेशनल हाईवे-2 स्थित परदेसी ढाबा चर्चा में आ गया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद मौके पर हुआ हंगामा शांत कराया गया
Trending Now
सावन में ढाबे पर मटन-चिकन की बिक्री का आरोप, हिंदू संगठनों ने किया जमकर हंगामा
👁 43.5K views







