फतेहपुर। सोशल मीडिया पर हिंदू समाज को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद फतेहपुर में हंगामा खड़ा हो गया। आरोप है कि एक पोस्ट में लिखा गया कि “हिंदू मां अपने बच्चों को मूत्र पिलाती है, मुस्लिम मां दूध पिलाती है।” पोस्ट को लेकर हिंदू संगठनों में नाराजगी है।
हिंदू संगठनों का दावा है कि सावन माह में मांस की दुकानों के बंद होने को लेकर नाराजगी के चलते हिंदू समाज को टार्गेट करते हुए यह टिप्पणी की गई। मामले को लेकर संगठनों ने जिला प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
सदर कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दी गई और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी इलाके का बताया जा रहा है।
Trending Now
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से हंगामा,हिंदू संगठनों ने 24 घंटे में कार्रवाई की मांग
👁 53K views







