Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरस्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले...

स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए। ओपीडी में आने वाले मरीजों का आभा आईडी बनवाना सुनिश्चित करे।

Published on

फतेहपुर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति(शासी निकाय) की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने स्वास्थ्य से सम्बंधित संचालित योजनाओ व कार्यक्रमो की प्रगति की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और संबंधितो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन आख्या की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि आभा आईडी ज्यादा से ज्यादा बनाई जाय के लिए स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी ओपीडी में आने वाले मरीजों का आभा आईडी बनवाना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि ई–कवच, इएचआरएमएस पोर्टल एवं संबंधित पोर्टलों पर समय से फीडिंग कराई जाय। उन्होंने कहा जननी सुरक्षा योजना, प्रसव पश्चात आईयूसीडी के लाभार्थियों का जो भुगतान शेष है, का जल्द से जल्द कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की एएनसी रजिस्ट्रेशन की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों को दिए और कहा कि जिस केन्द्र की अगले माह प्रगति धीमी पाई जाएगी, के खिलाफ जिम्मेदारी तय की जाएगी। स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी जिन आशाओं द्वारा माह में एक भी प्रसव नहीं कराए गए है एवं जिनका इंसेंटिव कम है कि रिपोर्ट से अवगत कराए। समीक्षा के दौरान पाया गया क्षय रोग से ग्रसित मरीजों के मृत्यु ऑडिट रिपोर्ट समय से न होने पर जिला क्षय रोग अधिकारी का वेतन तब तक आहरित नहीं किया जाय जब तक कि मृत्यु ऑडिट रिपोर्ट पूरी न हो जाय। उन्होंने कहा आरबीएसके टीम निर्धारित माइक्रोप्लान के अनुसार विद्यालयों/आंगनबाड़ी केन्द्रों में विजिट करते हुए स्वास्थ्य परीक्षण व स्वास्थ्य सम्बंधी सुविधाएं मुहैया कराए, यदि आरबीएसके टीम के वाहन अनुपस्थित रहते है तो संबंधित को सूचना देते हुए नियमानुसार अग्रेत्तर कार्यवाही करे। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि आरबीएसके टीम स्कूल व आंगनबाड़ी केन्द्रों का विजिट करते है रजिस्टर बनवा ले क्या सुविधाएं दी गई है और कितने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ है में अंकित अवश्य कराए। उन्होंने कहा यूविन पोर्टल पर शत प्रतिशत फीडिंग कराए जाय इस माह स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी तेलियानी कि फीडिंग 50 प्रतिशत से कम होने पर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश संबंधित को दिए ।
उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराते हुए सभी जांचे व अनुमन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराये साथ ही गर्भवती महिलाओ व बच्चों का टीकाकरण समय से कराते हुए संबंधित पोर्टल पर फीड कराये एवं हाईरिस्क गर्भवती महिलाओ की नियमित जाँच कराए और सभी अनुमन्य स्वास्थ्य सुविधाएं संवेदनशीलता के साथ मुहैया कराने के साथ ही निरंतर फॉलोअप करते रहे। एनआरसी से डिस्चार्ज हुए बच्चों का फॉलो अप संवेदनशीलता से किया जाय। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों से कहा कि अपने दायित्वों का निर्वाहन पूरी संवेदनशीलता के साथ करते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए । गर्भवती महिलाओं को हाईरिस्क के बारे में जरूरी जानकारी देते हुए जागरूक किया जाय।बी0एच0एस0एन0डी0 दिवस में सभी अनुमन्य जांचे/स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाय साथ ही परस्पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश संबंधितों को दिए। उन्होंने कहा कि आशा एवं अंगनबाडी कार्यकत्रियो के मध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और आवश्यकतानुसार नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र मे जांचे व दवाएं दिलाये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री पवन कुमार मीना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राजीव नयन गिरी, एसीएमओ, सीएमएस, डीपीएम, जिला कार्यक्रम अधिकारी , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित समस्त एमओवाईसी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

👁 11.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Transfer Update: कृषि विभाग में तबादलों पर बड़ा फैसला, कर्मचारियों को मिली 10 जून तक की राहत

शपथ समाचार डेस्क UP Government Extends Agriculture Department Transfer Deadline: उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि...

BREAKING FATEHPUR: हिकमतउल्ला पार्क मारपीट कांड में पुलिस का एक्शन, मनचलों को सिखाया सबक

फतेहपुर। हिकमतउल्ला पार्क के पास युवक के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने...

More like this