Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरहीटवेव के बीच नगर पालिका का राहत अभियान, सड़कों पर फुहार और...

हीटवेव के बीच नगर पालिका का राहत अभियान, सड़कों पर फुहार और जगह-जगह ठंडे पानी का इंतजाम

Published on

फतेहपुर। जिले में लगातार बढ़ते तापमान और हीटवेव के अलर्ट के बीच नगर पालिका परिषद फतेहपुर ने लोगों को राहत पहुंचाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। मौसम विभाग और शासन की चेतावनी के बाद शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और व्यस्त सड़कों पर राहत व्यवस्थाएं बढ़ा दी गई हैं।

नगर पालिका की ओर से शहर क्षेत्र में 22 स्थानों पर अस्थायी प्याऊ और 14 वाटर कूलर संचालित कराए गए हैं, ताकि राहगीरों और बाजार आने वाले लोगों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल मिल सके। भीषण गर्मी और धूलभरी हवाओं से राहत देने के लिए नगर पालिका द्वारा वॉटर स्प्रिंकलर के माध्यम से मुख्य सड़कों, चौराहों और बाजारों में लगातार पानी का छिड़काव कराया जा रहा है।

दोपहर की तपती धूप में यह व्यवस्था लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे लोग और राहगीर नगर पालिका की इस पहल की सराहना करते नजर आए। प्रशासन का कहना है कि हीटवेव के दौरान लोगों की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में प्रचंड गर्मी और हीटवेव का असर बना हुआ है। शासन और मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए नगर पालिका ने अस्थायी रूप से 22 प्याऊ और 14 वाटर कूलर की व्यवस्था कराई है। साथ ही वॉटर स्प्रिंकलर के जरिए मुख्य चौराहों, बाजारों और व्यस्त सड़कों पर छिड़काव कराया जा रहा है, जिससे हवा में नमी बनी रहे और लोगों को गर्मी व धूल से राहत मिल सके।

👁 41.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में नकली सोने की गिन्नियां बेचकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

फतेहपुर। जिले में नकली सोने की गिन्नियां बेचकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का...

लेखपाल मुख्य परीक्षा-2026: डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, नकलविहीन परीक्षा के दिए निर्देश

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा-2026 गुरुवार को...

फतेहपुर में ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मिली दुरुस्त

फतेहपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने गुरुवार को जिला...

दो माह से मानदेय न मिलने पर एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी

रिपोर्ट- रजनीश तिवारी फतेहपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों को मार्च...

More like this