फतेहपुर- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में स्थानीय खेल मैदान पर कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैभव प्रताप सिंह नगर मंत्र एबीवीपी द्वारा दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ किया गया। खिलाड़ियों ने जोश के साथ प्रदर्शन किया फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा, सर्वोदय इण्टर कालेज के प्रतिभागियों ने जीत हासिल किया
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना,है शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहित करना तथा समाज में अनुशासन एवं एकता की भावना को सशक्त करना है।कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारी वैभव प्रताप सिंह प्रतीक शुक्ला, सौरभ शुक्ला, सूरज सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण एवं छात्र उपस्थित रहे। विजेता टीमों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र वितरित किया गया।
Trending Now
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा असोथर में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन सर्वोदय इण्टर कॉलेज में किया गया
👁 18.1K views






