असोथर/फतेहपुर।शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और उसकी निजी अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में असोथर पुलिस ने आरोपी को आज 23 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त को पीड़िता ने असोथर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि आरोपी ने बातचीत के दौरान उसके निजी फोटो और वीडियो हासिल कर लिए और शादी का दबाव बनाने लगा। शादी से इनकार करने पर आरोपी ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी और बाद में उन्हें सोशल मीडिया तथा व्हाट्सएप के माध्यम से वायरल कर दिया। मामले में थाना असोथर में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान आरोपी की पहचान मो. आसिफ पुत्र अब्दुल शकूर, निवासी वार्ड नंबर-1, ग्राम गेरकी, थाना डगरूआ, जनपद पूर्णिया, बिहार, उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक टैबलेट, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किया है।
थाना प्रभारी राजीव मिश्रा ने बताया कि मामले में विवेचनात्मक कार्रवाई के दौरान प्रकाश में आए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा, उपनिरीक्षक सूर्यनाथ तथा पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Trending Now
अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार
👁 71K views





