असोथर/फतेहपुर
फतेहपुर- असोथर बीज गोदाम में बीज के लिए दिनभर किसान जूझते रहे तीसरे पहर पुलिस के साए में बीज वितरित किया गया बाजार में महंगे रेट पर मिल रहे बीज कि वजह से सरकारी गोदाम में बीज के लिए मारा मारी का आलम है बडी संख्या में कृषक सरकारी बीज गोदाम में पहुंच रहे हैं गेहूं अलसी चना मटर के बीज में भारी अनुदान का लाभ लेने के लिए किसान बीज गोदाम में सैकड़ों की संख्या में प्रति दिन सुबह से डेरा डाल देते हैं सीड इंचार्ज शालू गौतम ने बताया कि उन्नत किस्म के बीज स्टोर पर उपलब्ध है नियमानुसार एक,दो बोरी अधिकतम चार बोरी तक बीज किसानों को जोत के अनुसार दिया जा रहा है, किसानों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए पुलिस का सहारा लेना पड़ रहा है।






