Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअसोथर पुलिस पर दलित परिवार से मारपीट का आरोप, पीड़िता को सिर...

असोथर पुलिस पर दलित परिवार से मारपीट का आरोप, पीड़िता को सिर पर चोट — पुलिस बोली, लगाए गए आरोप निराधार

Published on

नरसिंह मौर्य अशोथर

असोथर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग सवालों के घेरे में आ गया है। वायरल वीडियो में दो युवतियों और दो महिलाओं के साथ थाने परिसर में कथित रूप से पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि 10 से 12 पुलिसकर्मियों ने थाने के बाहर और अंदर युवती को लात-घूंसों और बेल्ट से पीटा, जिससे उसे सिर में गंभीर चोटें आईं। चिकित्सीय रिपोर्ट में चोट के निशान दर्ज किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता दीपिका के परिजनों ने बताया कि उसकी बड़ी मम्मी ने किसी व्यापारी को सूअर बेचा था। पैसे को लेकर हुए विवाद में व्यापारी और परिवार के बीच कहासुनी हो गई। व्यापारी ने थाने में शिकायत की तो पुलिस टीम कौडर गांव पहुंची और परिवार को थाने बुलाया। परिजनों का आरोप है कि जब महिलाएं और उनकी बेटियां थाने पहुंचीं तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की और थाने के अंदर ही पिटाई शुरू कर दी।

पीड़िता का कहना है कि पिटाई के बाद पुलिस ने उसका धारा 151 में चालान कर दिया, जबकि सिर पर लगी गंभीर चोट के बावजूद मेडिकल जांच नहीं कराई गई। परिवार का कहना है कि दीपिका की तबीयत लगातार बिगड़ रही है और उसे उल्टियां आ रही हैं। युवती की 22 नवंबर को शादी तय है, जिससे परिवार बेहद परेशान है।

वायरल वीडियो और तस्वीरों में थाने परिसर की बदहाली और अव्यवस्था भी साफ दिखाई दे रही है, जिससे पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि वायरल वीडियो, फोटो की लेखक और समाचार पत्र पुष्टि नहीं करता।

वहीं, इस पूरे प्रकरण पर थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी ने बताया कि सुअर खरीदने आए लोगों पर मारपीट कर उन्हें घायल किया गया था। उसी मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। एक आरोपी फरार चल रहा है। उसी को बचाने के लिए पुलिस के खिलाफ झूठे वीडियो और फोटो वायरल किए जा रहे हैं। पुलिस ने किसी के साथ मारपीट नहीं की है। सभी आरोप बेबुनियाद हैं।

👁 21K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मिशन-2027 की तैयारी: सीएम योगी की फतेहपुर रैली में भीड़ जुटाना बना सबसे बड़ा लक्ष्य, विकास की सौगात पर टिकी निगाहें

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर के मदारीपुर कला में...

25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात; 1500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर दौरे पर रहेंगे।...

BJP Protest: संसद में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP सांसदों से अखिलेश यादव ने मिलाया हाथ

Akhilesh Yadav: मानसून सत्र के चौथे दिन संसद भवन के बाहर सियासी घमासान देखने को मिला। एक तरफ विपक्षी सांसद NEET पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर हमला बोल रहे थे, तो दूसरी तरफ NDA सांसद राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में जुटे थे। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद […]

‘वहां 150 तो यहां 20 पेपर लीक’, लखनऊ में गरजे अखिलेश यादव, बोले- मंत्रियों ने खुद माना कि गड़बड़ी हुई

Akhilesh Yadav Paper Leak Statement: दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विभिन्न छात्र संगठनों के नेतृत्व में हजारों छात्र पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली की अनियमितताओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों के प्रदर्शन के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश […]

More like this