Homeराज्यअसोथर में शिवशक्ति अखाड़ा की निकली भव्य सनातन यात्रा, गूंजे जयघोष, उमड़ा...

असोथर में शिवशक्ति अखाड़ा की निकली भव्य सनातन यात्रा, गूंजे जयघोष, उमड़ा जनसैलाब

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर

नगर पंचायत असोथर में शिवशक्ति अखाड़ा के तत्वावधान में एक भव्य सनातन यात्रा का आयोजन किया गया। पूज्य महंत मधुराम शरण जी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा ने पूरे नगर को धर्ममय कर दिया। हिंदू संस्कृति और सनातन परंपराओं के जयकारों से नगर गूंज उठा, वहीं जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया।

ब्रम्हदेव मंदिर से प्रारंभ हुई यात्रा अश्वत्थामा बाबा मंदिर तक पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब देखने को मिला। शस्त्र पूजन व शस्त्र प्रदर्शन इस यात्रा का विशेष आकर्षण रहे। संतो द्वारा किए गए शस्त्रों के प्रदर्शन को देख सैकड़ों युवा धर्म योद्धा बनने को प्रेरित हुए। आयोजन का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म के मूल्यों का प्रचार-प्रसार और हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए सामूहिक संकल्प लेना रहा।

उत्साह और भक्ति का संगम

नगर भ्रमण के दौरान शिवशक्ति अखाड़ा के साधुओं व संतों की अगुवाई में निकली शोभायात्रा ने असोथर को धर्ममय कर दिया। धर्म ध्वजा के साथ गगनभेदी जयघोष और ढोल-नगाड़ों की धुन पर युवा झूमते नजर आए। नगरवासियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों व घरों के सामने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं में भी यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।

राजनीतिक व सामाजिक संगठनों की भागीदारी

कार्यक्रम के संयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज सिंह सेंगर तथा सहसंयोजक पंडित साहिल शर्मा (मंडल महामंत्री, भाजपा असोथर) रहे। आयोजन में विश्व हिंदू परिषद नगर मंत्री विकास तिवारी, बजरंग दल संयोजक शिवा मिश्रा, आलोक कश्यप, धर्मेंद्र मोदनवाल, आदित्य लोधी, पंकज पासवान, नीरज सक्सेना, अनिकेत गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों में जिला प्रवक्ता प्रवीण सिंह, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जयदेव सिंह गौतम, मत्स्य प्रकोष्ठ जिला संयोजक शिवबरन निषाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष त्यागी बाबा व शिवप्रताप सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह चौहान, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्चना सिंह, मंडल उपाध्यक्ष आशुतोष विश्वकर्मा, विनोद बाल्मीकि, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रभान पासवान, मंडल मंत्री महेश कालिया जाटव, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री विमल गुप्ता की भी विशेष भूमिका रही।

सनातन संस्कृति का प्रसार

पूरे नगर में निकाली गई इस यात्रा ने सनातन संस्कृति की गूंज को न केवल जीवंत किया, बल्कि लोगों के भीतर नई आस्था, ऊर्जा और समर्पण का संचार भी किया। धार्मिक आयोजन की सफलता में क्षेत्रवासियों की सहभागिता ने एकता और श्रद्धा की मिसाल पेश की।

👁 15K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

असोथर रोड पर जलभराव से मिलेगी राहत, दो दिन में शुरू होगा नाली निर्माण-चेयरमैन

फतेहपुर- नगर पंचायत असोथर क्षेत्र में लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का...

फतेहपुर: आपसी विवाद में दो पक्ष भिड़े, 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज, दो गंभीर घायल

जानिकपुर गांव में मामूली कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चले, पुलिस ने दोनों पक्षों की...

“युवाओं की आवाज़ दबाना लोकतंत्र के खिलाफ” : हेमलता पटेल, पेपर लीक और सोनम वांगचुक मुद्दे पर सरकार को घेरा

फतेहपुर -गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी और बहुआ ब्लॉक...

फतेहपुर: पत्रकार के घर फायरिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, सोशल मीडिया की खुन्नस में चली थी गोली

फतेहपुर। फतेहपुर पुलिस ने पत्रकार शाहिद अली के घर पर हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना...

More like this

असोथर रोड पर जलभराव से मिलेगी राहत, दो दिन में शुरू होगा नाली निर्माण-चेयरमैन

फतेहपुर- नगर पंचायत असोथर क्षेत्र में लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का...

फतेहपुर: आपसी विवाद में दो पक्ष भिड़े, 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज, दो गंभीर घायल

जानिकपुर गांव में मामूली कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चले, पुलिस ने दोनों पक्षों की...

“युवाओं की आवाज़ दबाना लोकतंत्र के खिलाफ” : हेमलता पटेल, पेपर लीक और सोनम वांगचुक मुद्दे पर सरकार को घेरा

फतेहपुर -गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी और बहुआ ब्लॉक...