Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: आपसी विवाद में दो पक्ष भिड़े, 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज,...

फतेहपुर: आपसी विवाद में दो पक्ष भिड़े, 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज, दो गंभीर घायल

Published on

जानिकपुर गांव में मामूली कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चले, पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर दर्ज की एफआईआर

फतेहपुर असोथर:
असोथर थाना क्षेत्र के जानिकपुर मजरे कौड़र गांव में मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 17 जुलाई को किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

प्रथम पक्ष से रियाज, शमीम, शाहिद और आलिम घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष से एकलाख, यासीन, नसरीन, मेहरी और शहनाज घायल हुए। इनमें रियाज पुत्र कल्लू और एकलाख पुत्र छोटेलाल को गंभीर चोटें आने पर उनका चिकित्सीय परीक्षण जिला अस्पताल फतेहपुर में कराया गया।

दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक-दूसरे के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा को सौंपी गई है।

थाना प्रभारी राजीव मिश्रा ने बताया कि सभी घायलों का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट, साक्ष्यों और विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

👁 13.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

असोथर रोड पर जलभराव से मिलेगी राहत, दो दिन में शुरू होगा नाली निर्माण-चेयरमैन

फतेहपुर- नगर पंचायत असोथर क्षेत्र में लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का...

“युवाओं की आवाज़ दबाना लोकतंत्र के खिलाफ” : हेमलता पटेल, पेपर लीक और सोनम वांगचुक मुद्दे पर सरकार को घेरा

फतेहपुर -गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी और बहुआ ब्लॉक...

फतेहपुर: पत्रकार के घर फायरिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, सोशल मीडिया की खुन्नस में चली थी गोली

फतेहपुर। फतेहपुर पुलिस ने पत्रकार शाहिद अली के घर पर हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना...

जब सबने उम्मीद छोड़ दी, लखनऊ के डॉक्टरों ने 16 वर्षीय बेटे को नई जिंदगी दे दी, जाने कैसे

High-Risk Brain Stem Tumor Surgery :  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान ने चिकित्सा जगत में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। संस्थान के न्यूरोसर्जरी विभाग ने अत्यंत जटिल और जोखिमपूर्ण ब्रेन स्टेम ट्यूमर सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 16 वर्षीय किशोर को नया जीवन दिया है। […]

More like this