Homeराज्यउत्तर प्रदेशआजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर बोले शिवपाल यादव,...

आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर बोले शिवपाल यादव, कहा- BJP सरकार का जुल्म चरम पर

Published on

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। इस बीच अब सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने आजम खान का समर्थन करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि, आजम खान को मुस्लिम होने और गरीब बच्चों के लिए यूनिवर्सिटी बनाने की सजा मिल रही है। शिवपाल ने कहा कि भाजपा सरकार का जुल्म चरम पर है। अब उन्हें केवल अदालत से ही इंसाफ की उम्मीद है।

‘मंदिर का चंदा चोरी करने वाले खुलेआम घूम रहे’

सोमवार को कानपुर देहात से लखनऊ जाते समय शहर के हाईवे पर सपा कार्यकर्ताओं ने शिवपाल सिंह यादव का स्वागत किया। इसी दौरान सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का जुल्म अब चरम पर आ गया है। सत्ता पक्ष की ओर से लगातार विपक्ष को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे मुश्किल हालात में अब हमें सिर्फ और सिर्फ कोर्ट से ही इंसाफ की उम्मीद है।

शिवपाल यादव ने कहा कि, आजम खान ने अपनी जिंदगी में गरीब बच्चों की अच्छी पढ़ाई के लिए एक शानदार यूनिवर्सिटी बनाई लेकिन उन्हें इसी अच्छे काम की सजा दी जा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों ने भगवान के मंदिर के चंदे में चोरी की वे आरोपी आज भी खुलेआम घूम रहे हैं। उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है लेकिन आजम खान को केवल मुस्लिम होने के कारण परेशान किया जा रहा है।

फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम खान को SC से मिली राहत

बता दें कि आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में निचली अदालत ने 7-7 साल की सजा सुनाई थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मई 2024 में आजम खान की दोषसिद्धि पर रोक लगाई थी। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार की चुनौती खारिज करते हुए आजम खान को मिली राहत बरकरार रखी। साथ ही उनकी पत्नी और बेटे को भी दोषसिद्धि पर रोक की राहत दी। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद शिवपाल यादव ने इस मामले को लेकर भाजपा सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

हाईकोर्ट ने पत्नी और बेटे को क्यों नहीं दी थी राहत?

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजम खान की भूमिका को उनकी पत्नी और बेटे से अलग माना था। अदालत ने कहा था कि ऐसा कोई साक्ष्य सामने नहीं आया, जिससे साबित हो कि आजम खान ने दूसरा जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए जानकारी उपलब्ध कराई थी।

वहीं, हाईकोर्ट के मुताबिक, तंजीम फातिमा ने पहले से मौजूद जन्म प्रमाणपत्र की जानकारी दिए बिना दूसरे प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था। अब्दुल्ला आजम खान ने भी दूसरे जन्म प्रमाणपत्र का इस्तेमाल चुनावी नामांकन और अन्य सरकारी दस्तावेजों में किया था। इन्हीं आधारों पर हाईकोर्ट ने आजम खान की दोषसिद्धि पर रोक लगाई थी, लेकिन पत्नी और बेटे को यह राहत नहीं दी थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने दोनों की अपील स्वीकार कर उन्हें भी राहत दे दी है।

👁 6.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने बीआरसी अयाह शाह का किया औचक निरीक्षण

बीएलओ को पंचायत और विधानसभा मतदाता सूचियों का शत-प्रतिशत मिलान करने के निर्देश, नए...

फतेहपुर में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, इलाके में मचा हड़कंप

फतेहपुर। जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया,...

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-बाइक की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौके पर मौत,दो गंभीर

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।...

More like this

फतेहपुर: मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने बीआरसी अयाह शाह का किया औचक निरीक्षण

बीएलओ को पंचायत और विधानसभा मतदाता सूचियों का शत-प्रतिशत मिलान करने के निर्देश, नए...

फतेहपुर में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, इलाके में मचा हड़कंप

फतेहपुर। जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया,...