फतेहपुर। जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया, जब संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। शव देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने पेड़ से लटकता शव देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हुसैनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल अधेड़ की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।







