यूपी के फतेहपुर जिले में अच्छी बारिश होने के बाद धान की रोपाई शुरू हो गई है। किसान अच्छी फसल होने की उम्मीद के साथ अपने पूरे परिवार के साथ खेतों में धान की रोपाई करते नजर आ रहे हैं। शासन द्वारा भले ही किसानों को समय से खाद आदि बुनियादी संसाधन की उपलब्धता कराने का दावा किया जा रहा हो।लेकिन किसानों का दर्द हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बना हुआ है। किसानों का आरोप है कि सरकार द्वारा समय से खाद उपलब्ध कराने का दावा तो किया जाता है लेकिन जरूरत के समय समितियों में खाद के गोदाम खाली ही रहते है ।
Trending Now
इंद्रदेव मेहरबान किसानों ने शुरू की धान की रोपाई







