Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरएआरटीओ विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर, रिश्वत लेते कर्मचारी का वीडियो वायरल

एआरटीओ विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर, रिश्वत लेते कर्मचारी का वीडियो वायरल

Published on

फतेहपुर। जिले के एआरटीओ विभाग में भ्रष्टाचार और दलालों के कथित बोलबाले का मामला सामने आया है। कार्यालय में रिश्वत लेते एक कर्मचारी का वीडियो कैमरे में कैद होने का दावा किया जा रहा है, जिसके बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि लाइसेंस बनवाने से लेकर विभिन्न प्रक्रियाओं में लोगों से अवैध वसूली की जा रही है।

बताया जा रहा है कि बैंक की मेल चेक करने और रिपोर्ट लगाने के नाम पर भी लोगों से पैसे मांगे जाते हैं। लाइसेंस बनवाने के लिए कार्यालय के बाहर दलालों का बोलबाला होने का आरोप है। कथित तौर पर दोपहिया वाहन का लाइसेंस बनवाने के लिए 5500 रुपये और हैवी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 10 हजार रुपये तक का रेट निर्धारित होने की बात सामने आई है।

आरोप यह भी है कि एआरटीओ कार्यालय के बाहर ही नहीं, बल्कि दफ्तर के अंदर भी बाहरी लोगों की सक्रियता बनी रहती है। लाइसेंस संबंधी काम कराने पहुंचने वाले लोगों को दलालों के माध्यम से काम कराने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिससे आम नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

रिश्वत लेते कर्मचारी का कथित वीडियो सामने आने के बाद अब सवाल उठता है कि आखिर सरकारी कार्यालय में इस तरह की गतिविधियों पर जिम्मेदार अधिकारियों की नजर क्यों नहीं पड़ रही? क्या विभाग में दलालों और अवैध वसूली का नेटवर्क अधिकारियों की जानकारी में संचालित हो रहा है?

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित एआरटीओ कार्यालय का बताया जा रहा है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों के बाद प्रशासन तथा परिवहन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं।

👁 23.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

विशेष अभियान दिवस पर डीएम ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण,मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों का लिया जायजा,18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं का नाम...

फतेहपुर, 28 नवंबर। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के तहत शनिवार...

सीएमओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिला आउटसोर्स कर्मचारी, हटाने के लिए एजेंसी को पत्र

फतेहपुर। स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की ड्यूटी और कार्यप्रणाली को लेकर एक नया मामला...

उमरगहना ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार के सनसनीखेज आरोप: फर्जी भुगतान से बेनामी संपत्ति तक 36 बिंदुओं पर जांच की मांग

फतेहपुर। विकास खंड मलवां की ग्राम पंचायत उमरगहना में वित्तीय वर्ष 2015-16 से 2026-27...

यूरिया उत्पादन में शाहजहांपुर बनेगा बड़ी ताकत, कृभको प्लांट को मिली 12.70 लाख मीट्रिक टन विस्तार की मंजूरी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के लिए बड़ी खुशखबरी है। यहां स्थित कृभको फर्टिलाइजर्स...

More like this