Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरएनएच-2 के किनारे नाले से अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग - ग्रामीणों...

एनएच-2 के किनारे नाले से अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग – ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा शिकायती पत्र ।

Published on

फतेहपुर। नेशनल हाईवे के किनारे ग्राम सनगांव व भरहरा से जाने वाले नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटवाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपा। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष नदीम उद्दीन पप्पू की अगुवई में सनगांव के बाशिन्दे कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर बताया कि सनगांव सहित दर्जनों गांव के बरसात के पानी की जल निकासी के लिए सरकार द्वारा बनाए गए नाले में सनगांव व भरहरा के मध्य अतिक्रमण किए जाने के कारण समुचित जल निकासी न हो पाने से सैकड़ो किसानों की हजारो बीघा भूमि जलमग्न होकर नष्ट हो रही है। जनहित में नाले से अतिक्रमण हटवाते हुए नाला की सफाई कराया जाना आवश्यक है। मांग किया कि किसानों की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए गांव सनगांव से नऊवाबाग भरहरा तक नाले से अतिक्रमण हटवाते हुए नाला की सफाई कराई जाए। उधर थरियांव थाना क्षेत्र के करमचन्द्रपुर सांड़ा गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाए जाने को लेकर की गई शिकायत की खुन्नस में विभाग द्वारा जबरन की जा रही कार्रवाई व अवैध धन उगाही की भी शिकायत करते हुए मामले का संज्ञान लेते हुए विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस मौके पर मोईन खान, शिवकुमार अग्निहोत्री, नीरज कुमार, शब्बीर, फहीम अहमद, रामसजीवन, देशराज, धनराज, झूरी, नरसिंह, ओम प्रकाश, जगदीश, विनोद कुमार, विजय, रामपाल, शिव प्रसाद, साजिद खान, गोरे, आमिर खान, जुनैद, शाहनवाज, मो0 आलम, राशिद, अहमद खान भी मौजूद रहे।

👁 7.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

असोथर उपकेंद्र से 150 गांवों की बिजली ठप,13 हजार उपभोक्ता बेहाल,24 घंटे आपूर्ति के दावे फेल,ट्रिपिंग और कटौती से,किसान-ग्रामीण परेशान

फतेहपुर-33/11 केवी असोथर विद्युत उपकेंद्र से संचालित छह फीडर—जरौली, नरैनी, थरियांव, गाजीपुर, घरवासीपुर और...

More like this